BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कांग्रेस बिछिया विधायक के करीबी माने जाने वाले युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र पटैल पर गंभीर आरोप के चलते पार्टी ने किया निष्कासित... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 24, 2021

कांग्रेस बिछिया विधायक के करीबी माने जाने वाले युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र पटैल पर गंभीर आरोप के चलते पार्टी ने किया निष्कासित...



रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में तीन विधानसभा सीट है जहाँ पर दो विधान सभाओं मे काँग्रेश का कब्जा है वही मंडला विधानसभा भाजपा के कब्जे में है।

     प्रदेश 15 महीने सत्ता में रही काग्रेस की सरकार जिससे कुछ छुट भैया नेता अपने आप को बहुत बड़ा नेता समझते हुए वो सब कार्य किये जिससे उनकी आर्थिक आय दो से चार गुना हो गई अबैध कार्यो और माननीय के सहयोग से बढ़ाई अपनी चार गुना आय अपने पद के नशे में चूर किये वो सब अबैध काम जो लोगो की नजर में अबैध है।




जानकारी के अनुसार बिछिया विधानसभा के विधायक श्री पट्टा जी ने अपने विधायक निधि को अपने कार्यकताओं के लिए ही पूरा पूरा स्तेमाल किया जबकि बिधायक निधि ग्राम पंचायतों में निर्माण निर्माणाधीन कार्यों के लिए है पर माननीय विधायक महोदय ने अपनी विधायक निधि को सीधे पंचायतों को न देकर कार्यकताओं के मध्य से उन उन पंचायतों को दी है जिसमे उनके कार्यकर्ता और करीबी लोग ठेकेदारी कर सके और आर्थिक लाभ ले सके  बेचारे सरपंच सचिब माननीय का आदेश कैसे नही मानिगे और जिन जिन ग्राम पंचायतों में माननीय के कार्यकर्ताओं और उनके चहेतों ने पंचायतों में निर्माण कार्य कराए है उन निर्माण कार्य की गुणवत्ता तो देखते ही बनती है या कहे कि वो निर्माण कार्य केवल दिखावे के लिए की गई विधायक निधि से केवल अपने चहेते और कार्यकर्ताओं को सीधे फ़ायदा ही पहुँचाया है।

           वही कवीन्द्र पटैल जो कि बिछिया विधायक के बहुत ही क़रीबी माने जाते है और उन्हें जितने  वैध काम हो या अबैध काम सब मे मन माफ़िक पैसा कमाया जा रहा है चाहे वो नदी नालों से रेत की अबैध निकासी हो या विधायक निधि से निर्माण कार्य हो सब की सब इनके द्वारा किये जा रहे है ।

         सूत्रों से जानकारी के अनुसार कवीन्द्र पटैल अबैध रेत निकासी के साथ साथ ग्राम पंचायतों में पुल पुलिया भी बनाई है और विधायक निधि में ठेकेदारी की है। जनपद पंचायत ग्राम पंचायत मेढ़ाताल के पोषक ग्राम बरखेड़ा में पाँच लाख की एक पुलिया बनाई है जो कि अपनी गुणवत्ता का बखान खुद कर रहे है लीपा पोती कर शासन के पाँच लाख की बलि चढ़ा दी जिसकी ग्रामीणों ने जनपद स्तर तक शिकायत भी की पर गरीबो की कौन सुनता है और जब ऊपर से माननीय का हाथ सिर के ऊपर हो तो सोने पे सुहागा है। 

        वही आप जैसा कि आपको अवगत है विगत दिनों पूर्व अंजनिया बाईपास में राय ढाबे में देर रात हुए चाकूबाजी एवं ढाबा संचालक को मारने गुंडागर्दी बताना और उनकी सहयोगीयों के साथ एक व्यक्ति को चाकू करने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मंडला के द्वारा कविंद्र पटेल को 1 माह के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया 29/9 /2021 को मंडला से 14/9/ 2021 को घटना विवाद को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी को शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर सुनवाई हेतु 5 सदस्य समिति का गठन किया गया था समिति के द्वारा अलग-अलग वह समूह में चर्चा कर पक्ष चुना गया कार्यकर्ताओं ने लिखित में आवेदन देकर वाह मौखिक रूप से अपनी अपनी बात सभी के पक्षियों को सुनने के उपरांत जांच कमेटी में निम्न अनुसार निर्णय पारित किया कविंद्र पटेल को 1 माह के लिए कांग्रेश पार्टी की समस्त संगठनात्मक गतिविधियों से प्रतिबंधित किया जाता है इस दौरान यह संगठन के किसी भी कार्यक्रम व बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे और ना ही संगठन संबंधित कोई आयोजन कर संकेत 1 माह उपरांत जिला कार्यालय में लिखित रूप में आशाएं का पत्र देना होगा के अपनी सार्वजनिक छवी में सुधार करेंगे वह भविष्य में ऐसी किसी भी तरह के विवादित परिस्थितियों में शामिल नहीं होंगे जिससे संगठन को क्षति पहुंचे इसके पश्चात ही विचार उपरांत आपका प्रतिबंध समाप्त किया जा सकेगा।

                     इनका कहना है


 पिछले दिनों राय ढाबा में दोस्तों के साथ चाकू बाजी हुई थी उसको लेकर जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने 1 माह के लिए निलंबित कर कांग्रेस पार्टी कि किसी भी गतिविधियां शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान और कानून व्यवस्था पर विश्वास रखती है किसी भी प्रकार की कोई भी अपराधी व्यक्ति को संरक्षण प्रदन नहीं करती


ब्लॉक अध्यक्ष श्री विनोद पटेल

No comments:

Post a Comment