BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टारगेट पूरा करने के लिए मुर्दो को भी लगाई जा रही कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज, .....जारी किया गया दूसरा डोज का प्रमाणपत्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 24, 2021

टारगेट पूरा करने के लिए मुर्दो को भी लगाई जा रही कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज, .....जारी किया गया दूसरा डोज का प्रमाणपत्र






रेवांचल टाईम्स -पुरा ममाला जिला सिवनी के अन्तर्गत आने वाली जनपद पंचायत केवलारी के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा पलारी का है जो इस समय अखबारों की सुर्खियों में बना हुआ है। बेहतर स्टाप एंव सर्व युक्त सुविधा की मिसाल पेश कर रहा है । वहीं इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बड़ी लापरवाही सामने आया है ।जो की दिल दहला देने वाली घटना है ।


ऐ है ममाला......


मृतक महिला लक्ष्मीबाई लाहोरी जो पलारी निवासी है जिन्हें कोविड शील्ड वैक्सीन का दूसरा डोज सवालों के घेरे मे है। 23/10/2021 को 3 बजकर 35 मिनट पर लक्ष्मीबाई लाहोरी के पुत्र कैलाश लाहोरी के वैक्सीन रजिस्टर्ड मोबाइल नं पर मैसेज आया कि लक्ष्मी लाहोरी को कोविशिल्ड का दूसरा डोज लग चुका है। साथ ही पहला, दूसरा कोविशिल्ड का सर्टिफिकेट भी दिया हुआ था।

कैलाश लाहोरी ने बताया उनकी माँ लक्ष्मी लाहोरी उम्र 72 वर्ष की थी कोविशिल्ड का पहला डोज 22-03-2021 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा पलारी मै लगा था । जिसके चलते उनकी तबियत खराब होती चली गई, उन्हें टाइफाइड हुआ। सही उपचार ना मिलने के कारण 21-04-2021 को उनकी मृत्यु हो गई। और ग्राम पंचायत खैरा पलारी द्वारा जारी 21-04-2021 का मृत्यु प्रमाण पत्र है। कैलाश लाहोरी ने बताया कुछ दिनों के बाद PHC विभाग खैरा पलारी और केवलारी 5 से 6 बार फोन काल आया पूछा गया, लक्ष्मी लाहोरी को दूसरा डोज लग गया क्या?, उपरोक्त अधिकारी कर्मचारियों को बताया गया ।लक्ष्मीबाई लाहोरी की 21-04-2021 को मृत्यु हो चुकी है।


अब सवाल यह उठता है कि......


 जो मृतक महिला लक्ष्मीबाई लाहोरी इस दुनिया मे नहीं है तो उनको कोविशिल्ड का दूसरा डोज 23-10-2021 खैरा पलारी के PHC विभाग द्वारा लगा कर सर्टिफिकेट भी दे दिया।


इस सम्बन्ध में इनका कहना है कि



टार्गेट पूरा करने के चक्कर मे मृतक  को भी लगा रहे है टीके,  उन्होंने जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से  PHC पलारी विभाग के कर्मचारी अधिकारी द्वारा भारी लापरवाही की गई है,। इसकी पूर्ण तह जाँच की जाए, उक्त अधिकारीयों पर कार्यवाही की जाने की मांग की है।


 कैलास लाहोरी मृतक का बेटा



अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment