BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सतर्क रहें...इस रेलवे स्टेशन पर मिले 55 यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 24, 2021

सतर्क रहें...इस रेलवे स्टेशन पर मिले 55 यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव



 
रेवांचल टाईम्स : दुर्गा पूजा के बाद जो डर था, वह सही साबित होने लगा है। कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर धीरे-धीरे अपना पांव पसारने लगा है। दुर्गा पूजा में लोगों की लापरवाही के कारण कोविड के मामले बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को पूरे राज्‍य में एक साथ 36 पाजिटिव केस मिलने के बाद आज शनिवार को अकेले हटिया रेलवे स्‍टेशन पर 55 संक्रमित मिले हैं। ये सभी दूसरे राज्‍यों से आए लोग हैं। सिर्फ दो दिनों में 100 के करीब मामले मिलने से चिंता बढ़ गई है। इसलिए यह जरूरी है कि मास्‍क पहनें और कोविड नियमों का पालन करें। साथ ही कोरोना की वैक्‍सीन लें। कोविड वैक्‍सीन लेने के बाद भी सतर्कता जरूरी है।

1508 यात्रियों की कोरोना जांच

रांची आनेवाली दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में 35 और अन्य ट्रेनों में 20 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। फिलहाल सभी मरीजों को होम आइसोलेशन के लिए रांची के खेलगांव भेज दिया गया है। शनिवार को हटिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरे 1508 यात्रियों की कोरोना जांच की गई। इसमें 55 यात्री संक्रमित मिले हैं। इनमें आरटीपीसीआर से 754 यात्रियों की जांच की गई, जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से 754 यात्रियों की जांच हुई। हालांकि रांची स्टेशन पर शनिवार को कोरोना का एक भी नया केस सामने नहीं आया। यहां 1154 यात्रियों की जांच की गई।

No comments:

Post a Comment