रेवांचल टाईम्स - दो वर्ष पूर्व प्रशासन के माध्यम से सिवनी रोड चमनघाटी पर अतिक्रमण हटाया गया था। अतिक्रमण हटाने के बाद उसी जगह पर अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। सिवनी रोड पर दिन रात लोगों द्वारा शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर दुकानों, मकानों का निर्माण बिना रोक टोक के किया जा रहा है। वहीं इस रोड में संजय निकुंज के पास करोड़ों रुपये की शासकीय जमीन पर लोगों द्वारा पक्के-पक्के मकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। । इस मामले के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी कुंभकरण की नींद में सो गए और अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई
नहीं की गई। इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है। रात दिन शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। शासकीय जमीन पर अतिक्रमणकारी दिन और रात मकानों का निर्माण कर लेंटर डालने की जुगाड़ में है, लेकिन प्रशासन के अधिकारी इन अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कुछ नहीं कर पा रहे हैं।। इन्हें प्रशासन के द्वारा नोटिस देकर ही अपना कार्य पूर्ण कर लिया। उन अतिक्रमणकारियों को हटाने की हिम्मत जिला प्रशासन नहीं जुटा पा रहा है। ऐसा नहीं है कि नगर के हल्का पटवारी,आर आई,एस डी एम को इन अतिक्रमण होने की जानकारी न हो उन्हें अतिक्रमण होने की जानकारी होने पर भी इन अतिक्रमणकारियों को प्रारंभिक कार्य से ही नहीं रोका जाता है और उनकी मिलीभगत से यह नगर में अतिक्रमण हो रहे हैं।
बेशकीमती जमीन पर मकानों का निर्माण
दबंग लोगों के द्वारा अवैध रूप से शासकीय बेशकीमती जमीन पर मकानों व दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। यह मकानों ,दुकानों का निर्माण नगर के मुख्य मार्ग के आसपास लगभग 2 दर्जन मकानों का निर्माण किया जा चुका है। हल्का पटवारी द्वारा इन अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्यवाही प्रस्तावित नहीं की गई कहीं न कहीं प्रशासन के इन कर्मचारियों की मिलीभगत नजर आती है। यही हाल चौरई नगर मुख्यालय की नगरीय क्षेत्र के वार्डों में बना हुआ है। वार्ड में लोग जहां से मकानों,दुकानों का निर्माण करना होता है वह करना प्रारंभ कर देते हैं।
शासन की जमीन पर अतिक्रमण
शासकीय जमीन पर दिन रात अतिक्रमण किया जा रहा है। नगर दिन प्रतिदिन अतिक्रमण की चपेट में आ रहा है। अमरवाड़ा रोड तिराहे से लेकर तहसील, बस स्टैंड तक सड़क के दोनों किनारों पर शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण कर पक्के पक्के निर्माण किए जा रहे है। इससे सड़क की संकीर्णता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस मार्ग से अधिकारी से लेकर पटवारी तक सभी अधिकारी का निकलना रहता है लेकिन किसी की निगाह इन अतिक्रमण ऊपर नहीं जा रही है या फिर जाती है तो आंखें बंद करके निकल जाते हैं । अगर यही हाल रहा तो भविष्य में सड़क पर वाहन निकलने की भी गुंजाइश नहीं रहेगी। नगर के समाजसेवी बुद्धिजीवियों ने कलेक्टर से हो रहे बेतहाशा अतिक्रमण पर रोक लगाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment