BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पेट दर्द की शिकायत लेकर शख़्स डॉक्टर के पास पहुंचा....एक्सरे देख डॉक्टर भी रह गए हैरान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 19, 2021

पेट दर्द की शिकायत लेकर शख़्स डॉक्टर के पास पहुंचा....एक्सरे देख डॉक्टर भी रह गए हैरान



एक शख्स पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास गया. लेकिन जब डॉक्टरों ने जांच के लिए उसका एक्स-रे किया तो वो हैरान रह गए. दरअसल, मरीज के पेट से एक मोबाइल फोन निकला. पता चला कि ये मोबाइल करीब 6 महीने से मरीज के पेट में ही पड़ा हुआ था. आइए जानते हैं पूरा किस्सा... 'मिरर यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक 33 वर्षीय शख्स के पेट का ऑपरेशन मिस्र के असवान यूनिवर्सिटी अस्पताल में हुआ. डॉक्टरों ने उसके पेट से एक पूरा मोबाइल फोन निकालकर बाहर किया. ये मोबाइल उसके पेट में पिछले 6 महीने से था. हालांकि, मरीज के पेट से मोबाइल फोन निकलेगा, डॉक्टरों को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा था.

फिलहाल, ये नहीं पता चल पाया है कि मरीज ने मोबाइल को कैसे निगल लिया था. लेकिन उसे ये उम्मीद थी कि उसके पेट में फंसा मोबाइल स्वाभाविक रूप से निकल जाएगा. मगर दुर्भाग्य से यह उसके पेट में ही फंसा रहा. उसे खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी. कुछ समय बीतने के बाद इसने जीवन के लिए खतरा पैदा कर दिया, जिसके चलते उसे तत्काल सर्जरी की आवश्यकता महसूस हुई. डॉक्टर्स भी रह गए दंग

जब वह डॉक्टरों के पास गया तो उन्होंने पेट दर्द, आंतों और पेट में संक्रमण के लिए इलाज शुरू किया. लेकिन जब उन्हें पता चला कि उसके पेट में मोबाइल फोन है तो वे दंग रह गए. संयुक्त अरब अमीरात के मीडिया आउटलेट गल्फ टुडे के अनुसार, असवान यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स के निदेशक मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद अल-दहशौरी ने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा मामला देखा है, जिसमें एक मरीज ने एक पूरा मोबाइल (Nokia 3310) निगल लिया हो.


No comments:

Post a Comment