BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनोखा रेलवे स्टेशन:जहां राजस्थान में लगती है लाइन और मध्य प्रदेश में मिलती है टिकट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 19, 2021

अनोखा रेलवे स्टेशन:जहां राजस्थान में लगती है लाइन और मध्य प्रदेश में मिलती है टिकट



भारत में कई ऐसी रोचक जगहें हैं जिनके बारे में जानने पर आपको यकीन नहीं होगा। दिल्ली और मुबई रेल रूट पर एक रेलवे स्टेशन है जो दो राज्यों में पड़ता है। यह जानकर आपको बेशक विचित्र लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। राजस्थान के झालावाड़ जिले में पड़ने वाले इस स्टेशन पर आधी ट्रेन एक राज्य में खड़ी होती है, तो आधी दूसरे राज्य में। कोटा संभाग में पड़ने वाले इस स्टेशन का नाम भवानी मंडी रेलवे स्टेशन है जो राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच बंटा हुआ है। भारत में यह अपनी तरह का इकलौता रेलवे स्टेशन है। इस अनोखे रेलवे स्टेशन पर दोनों राज्यों की संस्कृति की झलक दिखाई देती है। मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित यह रेलवे स्टेशन कई मायनों में बेहद खास है। इस स्टेशन की सबसे खास बात यह है कि यहां पर लोग टिकट लेने के लिए राजस्थान में खड़े होते हैं और टिकट देने वाला क्लर्क मध्य प्रदेश में बैठता है।

मध्य प्रदेश के लोगों को हर छोटे बड़े काम के लिए भवानी मंडी स्टेशन ही आना पड़ता है। इसलिए दोनों राज्यों के लोगों में आपसी प्रेम और सौहार्द दिखाई देता है। राजस्थान की सीमा पर स्थित लोगों के घर के आगे का दरवाजा भवानी मंडी कस्बे में खुलता है, तो वहीं पीछे का दरवाजा मध्य प्रदेश के भैंसोदा मंडी में खुलता है। दोनों राज्यों के लोगों की बाजार भी एक ही है। तस्करी के लिए है बदनाम दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाके नशीले पदार्थों के कारोबार के लिए बदनाम हैं। मध्य प्रदेश में चोरी कर राजस्थान में भाग जाते हैं, तो वहीं राजस्थान में चोरी कर मध्य प्रदेश में भाग जाते हैं। सीमावर्ती इलाका होने की वजह से तस्कर इसका फायदा खूब उठाते हैं। इसलिए कभी कभी दोनों राज्यों की पुलिस के बीच सीमा को लेकर विवाद भी हो जाता है। स्टेशन के नाम पर बनी है फिल्म इस रेलवे स्टेशन के नाम पर एक फिल्म भी बनी है। इस कॉमेडी फिल्म का नाम Bhawani Mandi Tesan है जिसको सईद फैजान हुसैन ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में जयदीप अल्हावत जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है।

No comments:

Post a Comment