मण्डला 18 अक्टूबर 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में
उन्होंने कहा कि आगामी 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाली एपीसी की बैठक से
संबंधित विभाग अपनी सभी जरूरी तैयारियाँ पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित विभागों को
निर्देशित किया कि गेहूँ,
चने, सरसों
एवं अन्य रबी फसलों के बीजों को सोसायटी में समयपूर्व उपलब्ध कराएँ। बीजों का
आगामी 2-3 दिनों में भण्डारण सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने
कहा कि किसानों को खाद एवं बीज निर्धारित कीमतों पर ही उपलब्ध कराया जाना
सुनिश्चित करें। खाद एवं बीज की निर्धारित कीमतों को प्राईवेट दुकानों एवं सोसायटी
में अनिवार्यतः चस्पा कराएं। कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों से कहा है कि यदि वे
खाद एवं बीज को निर्धारित कीमतों पर प्राप्त नहीं करते हैं तो उसकी शिकायत तत्काल
संबंधित क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय या कलेक्टर ऑफिस में कर सकते हैं। बैठक में
सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एसडीएम
मंडला पुष्पेन्द्र अहके,
एसीईओ श्री मरावी एवं संबंधित
विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।
श्रीमती सिंह ने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि किसानों को कृषि संबंधित
जानकारी देने एवं उनकी समस्याओं को समझने के लिए लगातार ग्राम स्तर पर कृषि चौपाल
कार्यक्रम आयोजित करें। कृषि चौपाल कार्यक्रम का ग्रामवार शेड्यूल जारी करते हुए
किसानों को इसकी सूचना भी प्रदान करें। उन्होंने उपसंचालक कृषि को किसानों को मृदा
स्वास्थ्य कार्ड के बारे में जानकारी प्रदान करने तथा अमानक बीज एवं खाद पर सख्त
कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मनरेगा विकास कार्य, भुगतान, कड़कनाथ प्रोजेक्ट, मत्स्य बीज वितरण, मिल्क रूट का निर्धारण एवं
भू-अर्जन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।
एक से 15 नवम्बर के बीच कराएँ हितलाभ वितरण
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि 1 नवम्बर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस से लेकर 15 नवम्बर के बीच हितग्राहियों को उनकी पात्रतानुसार विभिन्न
योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार संबंधित विभाग बैगा पंचायतों में
हितलाभों का वितरण अनिवार्यतः सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को
हितलाभों का वितरण के अंतर्गत बनाई जाने वाली कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश
दिए। कलेक्टर ने बैगा पंचायतों सहित अन्य क्षेत्रों में भी केसीसी, जल-जीवन मिशन, राजस्व कैम्प, वनाधिकार पट्टे, सामुदायिक अधिकार के संबंध
में हितलाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।
कुपोषण पर सतत् निगरानी
करें
कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास को
निर्देशित किया कि जिले में कुपोषण के स्तर पर लगातार निगरानी रखें। इसी प्रकार
कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें कुपोषण से बाहर निकालने के लिए किए जाने वाले
आवश्यक प्रयासों एवं मेडिकल सहायता के संबंध में जानकारी भी दें। श्रीमती सिंह ने
कहा कि माताओं एवं बच्चों का नियमित टीकाकरण भी लगातार सुनिश्चित करें। उन्होंने
सभी जिलाधिकारियों को वैक्सीनेशन के साथ अपने क्षेत्रों में कुपोषित बच्चों के
स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत को
निर्देशित किया कि कुपोषित बच्चों के माता-पिता को मनरेगा सहित अन्य रोजगारपरक
कार्यों में प्राथमिकता दें।
प्रति शनिवार सभी
कार्यालयों में चलाएँ सफाई अभियान
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि
प्रति शनिवार अपने एवं अपने अधिनस्थ कार्यालयों में साफ-सफाई कराया जाना सुनिश्चित
करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ एवं
स्वस्थ कार्यप्रणाली को बढ़ावा दें। उन्होंने सभी सीईओ जनपद एवं पंचायत स्तरीय अमले
को भी निर्देशित किया कि सप्ताह में एक दिन अपने कार्यालय एवं पंचायत भवन परिसरों
की भी साफ-सफाई सुनिश्चित करें एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
श्रीमती सिंह ने समय-समय बैठक में जल-जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते
हुए जल समितियों को सक्षम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी टंकिंयों की
नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने दिसम्बर के पूर्व सभी स्कूलों
एवं आंगनवाड़ी भवनों में शतप्रतिशत नल कनेक्शन एवं जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के
निर्देश दिए। कलेक्टर ने खनिज, परिवहन एवं पंजीयन विभाग
से प्राप्त लक्ष्य एवं उपलब्धि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अवैध
माईनिंग पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने रोजगार अधिकारी को जिले में
लगातार रोजगार मेले आयोजित करने एवं विद्यार्थियों को इस संबंध में सूचना प्रसारित
करने के निर्देश दिए।
सेकण्ड डोज की गति को
बढ़ाने करें नवाचार
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वैक्सीनेशन महाभियान की
समीक्षा करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में कोविड
वैक्सीनेशन की सेकण्ड डोज की गति को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सेकंड डोज के लिए
पात्र हुए व्यक्तियों की सूची प्राप्त करें एवं पात्र लोगों को घर-घर जाकर आमंत्रण
एवं उनके वैक्सीनेशन की सूचना देते हुए सेकंड डोज लगाने के लिए प्रेरित करें।
कलेक्टर ने कहा कि सेकंड डोज के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। इसी
प्रकार मुनादी, फ्लैक्स बैनर एवं अन्य प्रकार के नवाचार करते हुए
सेकंड डोज वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन, समाधान कार्यक्रम, टीएल पत्रों तथा जनसुनवाई
के पत्रों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाईन एवं
समाधान कार्यक्रम के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने स्कूल
शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि बच्चों के एडमिशन, स्कूलों
में रंगाई-पुताई, बिजली एवं मरम्मत कार्य सुनिश्चित करें। इसी प्रकार
विद्यार्थियों सहित उनके माता-पिता के लिए भी स्कूल स्तर पर आयुष्मान कैम्प का
आयोजन करें।
No comments:
Post a Comment