BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसानों को खाद बीज देने में सरकार नाकाम,कृषि मंत्री से व्यवस्था सुधारने की मांग,खाद की काला बाजारी नही रुकी तो होगा उग्र आंदोलन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 27, 2021

किसानों को खाद बीज देने में सरकार नाकाम,कृषि मंत्री से व्यवस्था सुधारने की मांग,खाद की काला बाजारी नही रुकी तो होगा उग्र आंदोलन...




रेवांचल टाईम्स - प्रदेश कांग्रेस महासचिव राम भाई मेहर ने कहा कि पूरे प्रदेश में खाद की कालाबाजारी की खबर आ रही है। इस बर्ष अच्छी बारिश होने के कारण पैदावार की आस लगाए किसानों ने अपने खेतों को तैयार कर लिए है। लेकिन सीजन की शुरुआत से ही सहकारी समितियों में खाद के लिए किसानों की लंबी कतार इस बात का संकेत दे रही है कि शासन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नही है।

  उन्होंने शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को और राज्य सरकार द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक उनके खेतो की उपज की छमता अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाती है खाद कंपनियों द्वारा 60 प्रतिशत खाद समितियों को और 40 प्रतिशत खुले बाजर में दी जाती है। लेकिन शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते प्रदेश में जोर शोर से चल रहा है नकली खाद बीज की कालाबाजारी ।

   राम मेहर ने कहा पहले प्रदेश के किसान के समक्ष बारदाना का संकट फिर उपज का मंडी में भीग जाना फसल का पर्याप्त मूल्य नही मिलना एक समस्या बनी हुई है। आने बाली फसल से लाभ मिलने उम्मीद में खाद बीज का आभाव किसानों को और कमजोर कर रहा है।

   

 उन्होंने कृषि मंत्री से व्यवस्था में सुधार करने की मांग करते हुए कहा कि अगर खाद की कालाबाजारी नही रोकी गई तो कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जुम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

No comments:

Post a Comment