रेवांचल टाईम्स - कान्हीवाडा थाना अंतर्गत ग्राम थांवरी मे धान के कचरे मे लगाई गयी आग ने विकराल रूप ले ली और खेत के साइड मे लगी लगभग 3 एकड की गन्ने की फसल मे आग लग गयी जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 से 4 लाख रूपये आंकी जा रही है। गन्ना कृषक सुनील ठाकुर थांवरी के द्वारा बताया गया कि पोगार निवासी दुर्गश पिता नारायण सिंह और उसके छोटे भाई लोकेश पिता नारायण सिंह के द्वारा अपने खेत मे धान के कचरे मे लगाई गई आग के कारण साईड मे लगे गन्ने की फसल में आग लग गयी इस संबध मे कान्हीवाडा थाना मे नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।जिसमें कान्हीवाडा थाना की ओर से ASI राजेश सरेठा जांच कर रहे है । ग्राम मे जनचर्चा व्याप्त है कि नेता व पुलिस की सांठगांठ से हो सकता है। बडा खेल ।जबकि। शासन और जिला कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश है। कि फसलों की नरवाई में आग ना लगाई जाए इस संबंध में जिला कलेक्टर के द्वारा विगत कुछ दिन पूर्व आदेश भी जारी किया गया था। इसके बाद भी ग्राम के कुछ किसानों के द्वारा लापरवाही के चलते अपनी मनमर्जी से जब चाहे जब फसलों की नरवाई में आग लगा दी जाती है ।जिसका भारी खामियाजा आसपास के कृषकों को भुगतना पड़ता है। आज बड़ी दुर्घटना घटते बची। इस घटनाक्रम से आसपास के लगभग 40 एकड़ क्षेत्र की धान की नरवाई भी जल गई ।यदि यह घटना धान लगे होती तो भारी भरकम नुकसान होता ।आग बुझाने के प्रयास करते समय एक कृषक रामकुमार नरवरे के ट्रैक्टर की वायरिंग जली ।ऐसी बडी बडी घटना हो रही है एक प्रकार से देखा जाए तो इन घटनाओं से यह लगता है। कि शासन प्रशासन के नियमों का खुला उल्लंघन लोगों के द्वारा किया जा रहा है। देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस पर किस नतीजे पर पहुंचती है।
अखिल बन्देवार एंव संतोष बंदेवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment