संघर्ष और संगठन इन पटरियो पर ही पार्टी चलती है - पं रमेश दुबे
रेवांचल टाईम्स - भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत भाजपा चांद मंडल द्वारा ग्राम नीलकंठी खुर्द में आयोजित नमो उपवन वृक्षारोपण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे शामिल हुए। पूर्व विधायक दुबे ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ पौधारोपण कर नमो उपवन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पूर्व विधायक दुबे ने अपने संबोधन में कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफलतम मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में समाज में जहां सेवा कार्य किया जा रहा है,वहीं पर्यावरण को बचाने हेतु व्यापक रूप से पौधरोपण भी किया जा रहा है पीएम द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक लाभ लोगों को मिल रहा है संघर्ष और संगठन इन पटरियों पर हमारी पार्टी चलती रही है। नमो उपवन तैयार करना श्रेष्ठ कार्य है पेड़ पौधे जीवन का आधार है पौधारोपण से एक ओर जहां पर्यावरण का सरंक्षण होता है तो दूसरी ओर वातावरण स्वच्छ रहता है। नमो उपवन निश्चित रूप से प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण का आधार बनेगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कामेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ अरुण जैन, मुन्ना चौरसिया, बिस्सु पटेल, बनवारी माहोरे, योगेश सोलंकी, अमित चौधरी, योगेश पटेल, दीपक चौरसिया, गोलू पटेल, सत्यनारायण चौरिया, आदित्य ठाकुर, रानू पटेल, मोनू पटेल, मेहतराम वानखेड़े,मंसाराम वानखेड़े, एनकुमार चौरिया, सत्यनारायण अमरोले,कीरत पटेल, सुंदरलाल सोलंकी, गगन भाटिया, शेरू चौरसिया,अनुज रघुवंशी सहित स्थानीय कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment