BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस थाना मवई में शांति समिति की बैठक संपन्न..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 3, 2021

पुलिस थाना मवई में शांति समिति की बैठक संपन्न.....




 रेवांचल टाइम्स - दिनांक 3 अक्टूबर 2021 दिवस रविवार समय 4:30 बजे पुलिस थाना मवई में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई |

     दिनांक 7 अक्टूबर 2021 दिवस गुरुवार से प्रारंभ होने वाली पवित्र अश्विन मास की शारदीय नवरात्रि मिलादुन्नबी एवं दशहरे पर्व में सभी धार्मिक एवं आस्था वानों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण पर्व मनाए जाने की अपील की गई |

    शासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन के आधार पर एवं कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह जिला मंडला द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन के आधार पर रात्रि कालीन कार्यक्रम जैसे नाच /रामलीला /डांडिया आदि भीड़भाड़ वाले उत्सव की मनाही बताई गई है |इसी के साथ अधिक शोरगुल वाले साउंड सिस्टम /डीजे आदि का उपयोग एवं जुलूस को भी प्रतिबंधित किए जाने पर चर्चा की गई ।

   थाना प्रभारी सिसोदिया/पुलिस स्टाफ पुलिस थाना मवई ' ग्राम के सभी गणमान्य नागरिक . भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता /उपसरपंच / पंच /पत्रकार /रिपोर्टर साथी /मौलाना एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष / सदस्य आदि सभी की सहभागिता एवं सहमति रही |



    रेवांचल टाइम्स - मवई  से मदन चक्रवर्ती की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment