रेवांचल टाइम्स ..जिला मुख्यालय के के अंतर्गत मंडला बस स्टैंड के वार्ड नंबर 14 में एक विक्षिप्त नाबालिग बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है मौत की वजह अज्ञात है जिसमें कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है
मोहल्ले वासियों के मुताबिक नाबालिक बच्ची दिमाग की तौर पर कमजोर थी जो इधर उधर घूमते दिखाई देती थी जिसकी मौत की खबर गुरुवार सुबह लगते ही लोगों का जमावड़ा लगा जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई जिसके पश्चात कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर पंचनामा कायम कर कोतवाली गाड़ी में ही डेड बॉडी जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जिसके उपरांत बच्ची का पीएम होने के बाद मौत का कारणों का खुलासा होगा
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment