रेवांचल टाइम्स - पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पंु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह के मार्गदर्शन में थाना माढोताल एवं क्र्राईम ब्रांच की को मादक पदार्थ गांजा के साथ 5 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने मे सफलता प्राप्त हुई है। दिनाँक 05/10/2021 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर से जबलपुर आने वाली बस क्रं. एमपी 20 पीए 9001 में गांजा का पार्सल पैक होकर आया है जिसे लेने के लिए दो व्यक्ति अलग-अलग मोटर साईकिलो मे घूम रहे है । एक नीले रंग की एवेंजर मो.सा.क्रं. एमपी 20 एनसी 5123 जिसमें व्यक्ति काले रंग का लोवर व खाकी काली टीशर्ट पहना हुआ व एक काले रंग की टीवीएस स्टार सिटी मो.सा.क्रं. एमपी 20 एम.वाय 3306 में काले रंग का लोवर व लाल नीले रंग की टीशर्ट पहने हुए व्यक्ति है ।
सूचना पर तत्काल थाना माढ़ोताल तथा क्राईम ब्रांच की द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दीनदयाल बस स्टैंड के पास पहुँचते ही देखा गया कि दो व्यक्ति बस क्रमंाक एमपी 20 पीए 9001 के ऊपर चढ़कर सामान उतार रहे थे तथा बस के पास ही मुखबिर के बताए नम्बर की नीले रंग की एवेंजर मोटर सायकिल एवं टीव्हीएस स्टार खड़ी हुई थी । सामान उतार रहे दोनो व्यक्तियो नें पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया । घेराबंदी करते हुए उपरोक्त दोना व्यक्ति एवं बस के चालक व क्लीनर को पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर मोटर सायकिल क्रमंाक एपी 20 एनसी 5123 के चालक ने अपना नाम अनिकेत उर्फ अन्नू पटैल पिता ओमप्रकाश पटैल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सिगौद थाना पनागर एवं टीवीएस मो.सा.क्रं एमपी 20 एमवाय 3306 के चालक ने अद्दूू उर्फ आदित्य बर्मन पिता रामरतन बर्मन उम्र 19 वर्ष निवासी पुरानी तहसील के पास फूटाताल तिराहा थाना पनागर एवं बस चालकों ने मथुरा प्रसाद नामदेव पिता स्व.प्रेमनाथ नामदेव उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम अंजनिया थाना बम्हनी जिला मण्डला एवं कमल सिंह पिता रामसिंह ठाकुर उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम आमाखोह परियट तिराहा के पास थाना खमरिया तथा क्लीनर ने सूरज उर्फ सुखचौन यादव पिता जियालाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी स्टेट बैंक के पास बरगी नगर थाना बरगी बताए । एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर तलाशी लेते हुए अनिकेत उर्फ अन्नू पटैल से एक खाकी रंग का कार्टून पार्सल जिसमे 20 नग खाकी रंग का टेप लगा हरी पन्नी में अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा नीले रंग एवेंजर मोटर सायकिल तथा अद्दू उर्फ आदित्य बर्मन से ओप्पो कंपनी का मोबाईल तथा मोटर सायकिल टीव्ही एस मोटर सायकिल एवं बस चालक मथुरा प्रसाद नामदेव से सेमसंग कपंनी का कीपैड मोबाईल व नगदी 23 हजार रुपये, एवं कमल सिंह से टच स्क्रीन सेमसंग कंपनी का मोबाईल व नगदी 13 हजार 200 रुपये जप्त किए गए ।
तौल करने पर 19 किलो 700 ग्राम अ गांजा कीमती लगभग 2 लाख रूपये का एवं एक बस दो मोटर सायकिल पाँच नग मोबाईल एवं नगदी 36 हजार 200 रुपये जप्त करते हुये आरोपी (1) अनिकेत उर्फ अन्नू पटैल (2) अद्दू उर्फ आदित्य बर्मन (3) मथुरा प्रसाद नामदेव(4) कमल सिंह (5) सूरज यादव के द्वारा अपराधिक षङयंत्र रचकर बस व मोटर सायकिलो में एक राज्य से दूसरे राज्य में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा बस व मोटर सायकिलो में परिवहन करते पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना माढ़ोताल मे अपराध क्रं. 911/21 धारा 8/20, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर पॉचों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय भूमिका ’ - मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरापियो को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी माढ़ोताल निरीक्षक रीना पांडे शर्मा, के नेतृत्व में उपनिरी यदुवंश मिश्रा, शिवगोपाल गुप्ता, आरक्षक संतोष सिंह तथा क्राईम ब्रांच के सउनि अजय पाण्डेय, गोपाल विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल, ज्ञानेन्द्र, राकेश बहादुर, अमित दुबे, आरक्षक बलराम पाण्डेय, महेश कहार, खुमान पटेल की सराहनीय भूमिका रही ।


No comments:
Post a Comment