BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इस बार तुम्हारे लिए करवा चौथ... प्रेमी को बुलाकर पति को किया खत्म ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 26, 2021

इस बार तुम्हारे लिए करवा चौथ... प्रेमी को बुलाकर पति को किया खत्म ...



मध्य प्रदेश से ग्वालियर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने जिस पति के साथ सात जन्म निभाने की कसमें खाई थी, लेकिन जब उसकी आंखें अपने से कम उम्र के युवक से लड़ी तो उसने करवा चौथ के पहले अपने पति के लिए व्रत ना रखने का वादा प्रेमी से कर दिया. जिसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली. जिसके बाद पत्नी ने अपने पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.

यह पूरा मामला
दरअसल, ग्वालियर जिले की चीनोर पुलिस को सूचना मिली कि चीनोर के पास पुरानी नहर में एक शव तैर रहा है. जिसके बाद पुलिस ने शव पानी में से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया तो खुलासा हुआ कि शख्स की मौत पानी में डूबने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है. जिसके बाद पुलिस ने ने मामले की जांच शुरू कर दी. घटना 6 सिंतबर की थी. करीब 20 दिन बाद मृतक शख्स की पहचान पोषण सिंह रावत देवरी कला गांव के रुप में हुई, जिसकी पत्नी बसंती देवी रावत ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस को जब पत्नी पर शक हुआ तो पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.


No comments:

Post a Comment