रेवांचल टाईम्स - मंडला यातायात पुलिस मंडला को पुलिस मुख्यालय से हाईटेक इंटरसेक्टर वाहन प्रदान किया गया है। विशेष सुविधाओं से लैस वाहन के द्वारा तेज गति से चलने वाले वाहनों एवं अन्य प्रकार की आवाज वाले सायलेंसर का उपयोग किए जाने वाले वाहनों पर लगाम लगाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कवर ने हरी झंडी दिखाकर आज यातायात थाने से इंटरसेप्टर व्हीकल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिससे शहर से गुजरने वाले हाईवे पर ओवर स्पीडिंग के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए अब इंटर सेप्टर व्हीकल हाईवे पर तैनात किया जाएगा और चेकिंग कर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
इस हाईटेक उपकरणों से लैस वाहन को इंटरसेप्टर व्हीकल में स्पीड राडार कैमरा, साउंड लेवल मशीन , कलर प्रिंटर, ब्लैक ग्लास टेस्टिंग किट, आदि उपकरण लगे हुए हैं। जो कि वाहन जी पी एस से लैस है जो स्पीड , स्थान , समय आदि भी बताएगा।
1 किलोमीटर दूर से नंबर प्लेट को डिटेक्ट करेगा ,
वाहन में लगा कैमरा और रडार 1 किलोमीटर दूर से नंबर प्लेट को डिटेक्ट करेगा और वाहनों की हाई डेफिनेशन इमेज प्रिंट करेगा जिससे वाहन चालकों का चालान किया जाएगा।
मंडला से प्रदीप दुबे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment