BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पत्रकारों ने कान्हा राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन को सौपा ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 5, 2021

पत्रकारों ने कान्हा राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन को सौपा ज्ञापन

 





पत्रकारों ने कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के प्रबंधन को सौपा ज्ञापन की माँग उद्यान प्रबंधन द्वारा उद्यान की खबरें पत्रकारों से सांझा न करने को लेकर पत्रकारों में आक्रोश... कहा कि बन्द करे मुँह देखा देखी व्यवहार...


रेवांचल टाईम्स - सोमवार को जिले के पत्रकारों ने कान्हा राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन को ज्ञापन सौपकर उनके द्वारा पत्रकारों पार्क संबंधी जानकारी सांझा न करने को लेकर नाराज़गी जताते हुए पत्रकारों को प्रदान करने की बात कही गई। ज्ञापन में पत्रकारों द्वारा कहा गया कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान न केवल देश में बल्कि विश्व में वन्य प्राणियों की उपलब्धता के कारण जाना जाता है। कान्हा की गतिविधियों की जानकारी आम जनता को उपलब्ध कराए जाने की जिम्मेदारी पार्क प्रबंधन एवं हम सभी पत्र प्रतिनिधियों की सयुक्त है। बीते कुछ महीनों से आपके विभाग से संबंधित जानकारी नहीं मिल पा रही है या सीमित तरीके से औपचारिकता निभाई जा रही है। जानकारी के आभाव में वन्य प्राणियों से संबंधित खबरें आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। पार्क प्रबंधन अपने विभाग में स्वयं किसी अधिकारी के माध्यम से पारदर्शिता के साथ सभी पत्रकारों तक सूचना पहुंचा सकता हैं मुँह देखा देखी न करें और शासन के अधीनस्थ जनसंपर्क कार्यालय को माध्यम चुन सकता हैं। वर्तमान में सभी आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद आपके विभाग द्वारा जिले के पत्रकारों को सूचनाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि जिले में कार्यरत सभी पत्रकारों को सूचनाएं उपलब्ध कराई जावे ताकि सभी सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

        संभवतः यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में जिले के पत्रकारों द्वारा कान्हा राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन के खिलाफ नारजगी देखी गई हैं। पत्रकारों द्वारा फील्ड डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर (कोर) की अनुपलब्धता में डिप्टी डायरेक्टर (बफर) एन. एस. यादव को ज्ञापन सौपकर पत्रकारों को पार्क संबंधी सूचनाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान हरेंद्र तिवारी, सुधीर उपाध्याय, डॉ बृजेंद्र शुक्ला, सुभाष पांडे, दीपक शर्मा, जावेद अली, हरवंश ठाकुर, आलोक जैन, संदीप चतुर्वेदी, शैलेश सिंगरौरे, पवन राय, देवेंद्र यादव, टीकाराम चौधरी, असगर जैदी, अरविंद सोनी, कमलेश मिश्रा, लखन भांडे, अशफाक खान, अशोक मिश्रा, विदीप सिंह, शम्भू शुक्ला, प्रहलाद उइके, विजय साहू, प्रदीप दुबे, अनवर खान, सुदामा पटेल, जाकिर खान, शिव दोहरे, पूजा ज्योतिषी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment