BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
8 रुपये का सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 5, 2021

8 रुपये का सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार



अमेठी: अमेठी (Amethi) जिले में दो दिन पूर्व हुए रामकुमार हत्याकांड का संग्रामपुर पुलिस और एसओजी टीम ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है. सोमवार को पुलिस ने दो हत्यारोपियों को दो अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया. हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि हम लोग शराब पीने के बाद रामकुमार यादव की दुकान पर सिगरेट लेने गए थे. 8 रुपये की सिगरेट न देने पर हम लोगों का विवाद हो गया. संदीप ने रामकुमार को डंडे से मारा, जिससे वह बेहोश हो कर गिर गया. तभी संदीप ने रामकुमार का गला दबा दिया और अमन सरोज ने पैर पकड़ लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई.

सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि अपराध और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया था. एसओ संग्रामपुर अंगद सिंह व एसओजी प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा एक साथ चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को धनापुर चौराह के पास से गिरफ्तार किया गया. पूछने पर एक ने अपना नाम संदीप पुत्र श्यामलाल निवासी बरतली थाना संग्रामपुर और दूसरे ने अमन सरोज पुत्र रामलाल निवासी बरतली थाना संग्रामपुर बताया. संदीप के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक कारतूस 315 बोर व अमन सरोज के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक कारतूस 315 बोर बरामद हुआ.



No comments:

Post a Comment