BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वास्थ्यः सेहत के लिए फायदेमंद हैं अजवाइन की पत्तियां - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 15, 2021

स्वास्थ्यः सेहत के लिए फायदेमंद हैं अजवाइन की पत्तियां



भोपाल|अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि इसके औषधीय गुण खाने को और भी अधिक पौष्टिक बनाते हैं जिससे यह आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुँचाने में सक्षम हो जाती है. भारत में अजवाइन को विशेष मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है.अजवाइन के फायदे विशेष रूप से पाचन या पेट संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए जाने जाते हैं. इसका उपयोग कई प्रकार की समान्‍य और गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है. सिर्फ अजवायन ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियां भी बहुत फायदेमंद होती हैं. अजवाइन के पत्तें विटामिन के, ए और सी से भरपूर होने के साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की भी अच्छी मात्रा होती है. जानते है अजवाइन के पत्तों के फायदों के बारे में.
पेट दर्द का इलाज- अजवाइन की पत्तियां पेट दर्द और पेट की अन्य समस्याओं को ठीक करने में मदद करती हैं. इन पत्तों को चबाने से दर्द से राहत मिलती है और शरीर को आराम मिलता है.
सामान्य सर्दी का इलाज- अजवाइन के पत्तों का रस शहद के साथ मिलाने से सामान्य सर्दी और खांसी को ठीक करने में मदद मिल सकती है. इसमें थाइमोल नामक तत्व होता है ये संक्रमण से दूर रखता है.
पाचन में सुधार- अजवाइन की पत्तियां शरीर में पाचन को बढ़ावा देने में मदद कर सकती हैं. पाचन में सुधार के लिए दैनिक भोजन के बाद इनका सेवन किया जा सकता है. इनका उपयोग भूख बढ़ाने के लिए भी किया जाता है, खासकर बच्चों में.
प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर- ये दुर्गंध को दूर करने के लिए माउथ फ्रेशनर का काम करते हैं. अजवाइन की पत्तियों को रोजाना चबाने से सांसों की दुर्गंध से छुटकारा मिलता है.

No comments:

Post a Comment