BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गांजे से भरी कार का कहर : तेज रफ्तार से भागी जा रही कार ने 20 लोगों को कुचला, चार की मौत कई गंभीर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 15, 2021

गांजे से भरी कार का कहर : तेज रफ्तार से भागी जा रही कार ने 20 लोगों को कुचला, चार की मौत कई गंभीर




जशपुर। शुक्रवार की दोपहर पत्थलगांव में सुप्रसिद्ध दशहरा उत्सव की झांकी निकली। झांकी देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान रायगढ़ रोड पर तेज रफ्तार से भागी जा रही एक अवैध गांजे से भरी कार ने दशहरे की झांकी में शामिल 20 लोगों को कुचल डाला। कार के कुचलने से घायल लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो जाने की भी खबर है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। कार में भारी मात्रा में गाँजा लोड होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद कार को लोगों ने पीछाकर पकड़ा। घटनास्थल पर तनाव बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। गुस्साए लोगों ने पहले कार में तोड़फोड़ की फिर उसे आग के हवाले कर दिया। कार में गांजे से भरे हुए पैकेट साफ दिखाई दे रहे थे। मोके पर बउ़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के चलते तनाव के हालात है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment