BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिलाओं की सच्ची सहेली होता है ...सोना सोने में बचत करें... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 31, 2021

महिलाओं की सच्ची सहेली होता है ...सोना सोने में बचत करें...


रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में विगत दिवस एक गांव टेक्नोलॉजी एवं द्वारा स्मार्ट गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड मुम्बई के संयुक्त आयोजन में अपने कलेक्ट्रेट कालोनी बस स्टैंड मण्डला स्थित जिला कार्यालय में विभिन्न कृषक उत्पादक संगठन FPO के किसानों की उपस्थिति में अपनी छोटी-छोटी बचत को घर बैठे मोबाइल के माध्यम से किस तरह सोने की खरीदी करने में, इन्वेस्टमेंट के रूप में कर सकते हैं की जानकारी दी गई। 


यह योजना एकगांव टेक्नोलॉजी की किसानों को डिजिटल फाइनेंस सुविधायों से जोड़ने की दूसरी पहल है। इससे पहले एकगांव ने बंगलौर की कम्पनी अवंति मिकरोफाइनेंस के साथ मिल कर किसानों के लिए फसल लोन और किसान उत्पादक कम्पनी के लिए डिजिटल लोन की सुविधा मंडला जिला में पिछले ३ वर्षों सए दे रही है। यह सुविधा भारत की पहली ऐसी सेवा है। 


द्वारा स्मार्ट गोल्ड के शीर्ष अधिकारी आनन्द प्रिय देव ने बताया -हमारा प्रयास ये है कि 500 से 1000 रुपये जैसी मासिक बचत करने वाले उपभोक्ता भी सोने में निवेश कर सकें ।  भविष्य की जरूरत के अनुसार संपत्ति निर्माण कर सकें और उपभोक्ताओं की खून-पसीने की कमाई का उपयोग कुछ ऐसा हो कि विश्वसनीय, शुद्ध गुणवत्ता वाले सोने की खरीदी अपनी सुविधानुसार बचत के अनुसार कभी भी क्रय कर सकें और  ख़रीदे गए सोने को जरूरत


पड़ने पर कभी भी वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार ऑनलाइन बेच कर राशि अपने खाते में राशि प्राप्त कर सकें। एकगांव के संस्थापक और सीईओ विजय प्रताप सिंह आदित्य का मनाना है की किसान महिलाओं को बचत की आसान और सुरक्षित डिजिटल सुविधाओं से जोड़ा जाए। सोना सुरक्षित है और सोना महिलाओं की सच्ची सहेली होता है ।


एक गांव टेक्नोलॉजी के सुरेंद्र गुप्ता ने बताया-covid19 ने हमारे परिवार की ही नहीं बल्कि पूरे देश की  अर्थव्यवस्था को गड़बड़ कर दिया जिसका असर आज भी है। एकगांव से जुड़े लगभग 30000 (7500  मंडला जिले में) किसानों को जो वो वक़्त वो तकलीफ झेली है हम चाहते है दोबारा ऐसी स्थिति न आये और अभी से आर्थिक रूप से सशक्त होने का प्रयास करने की पहल करें । अपनी दैनिक जरूरत में से ही छोटी छोटी बचत को निवेश करने की आदत बने। निवेश सुरक्षित और कम जोखिम वाला हो इस हेतु द्वारा स्मार्ट गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड से हुए अनुबंधित कार्यक्रम के अंतर्गत अभी मण्डला में 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


एकगांव द्वारा समर्थित महिष्मति फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की डायरेक्टर संतोषी चंद्रोल का कहना है - मैंने इस प्रशिक्षण में भाग लिया और गोल्ड कोइन अपने मोबाइल से एप के माध्यम से ही ऑनलाइन खरीदी की जिसका पक्का बिल, 24 कैरेट की शुद्धता का प्रमाण पत्र आदि की विश्वसनीयता का प्रमाण भी मेरे मोबाइल में तुरंत मिल गया ।

        मैने आज तक के सोने खरीदी में पहली बार ऐसा विश्वसनीय बिल मिला है । मेरा सभी को कहना है कि अब सोने की खरीदी पक्के और विश्वसनीय बिल के द्वारा ही किया जाना समझदारी है।

No comments:

Post a Comment