BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लेम्पस बिसौरा के कर्मचारियों ने लिया देश की एकता और अखंडता का संकल्प... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 31, 2021

लेम्पस बिसौरा के कर्मचारियों ने लिया देश की एकता और अखंडता का संकल्प...

रेवांचल टाईम्स - प्रबंधक एस डी द्विवेदी ने दिलाया संकल्प जनपद निवास के अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती एवं 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बिसौरा में लेम्पस प्रबंधक एस डी द्विवेदी के द्वारा सभी कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करने एवं देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने के भरसक प्रयास करने. देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने जिसे सरदार वल्लभ भाई पटैल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाये जा सकते का संकल्प दिलाया गया. इससे पूर्व प्रबंधक एसडी द्विवेदी के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 560 रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई थी. राष्ट्र को एकजुट करने के लिए सरदार पटेल के किए प्रयासों को स्वीकार करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है.


इस दौरान समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे.।

No comments:

Post a Comment