रेवांचल टाईम्स - मंडला जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन और स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान , स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल और स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला ने स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल और स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। उन्होंने कहा कि लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद सभी रियासतों को भारत में कुशलतापूर्वक शामिल कर महान कार्य किया। स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अग्रणी योद्धा व भारत सरकार के आधार स्तंभ थे। आजादी से पहले भारत की राजनीति में इनकी दृढ़ता और कार्यकुशलता ने इन्हें स्थापित किया और आजादी के बाद भारतीय राजनीति में उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों को देश के अनुकूल बनाने की क्षमताओं ने सरदार पटेल का कद काफी बड़ा कर दिया। देश की प्रथम महिला प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गाँधी के बारे में बताते हुए एड संजय चौरसिया ने कहा कि उनमे बचपन से ही देश भक्ति कूट - कूट कर भरी थी। बचपन से ही वो स्वतंत्रता आंदोलनों में शामिल होती रही है। बतौर प्रधान मंत्री उन्होंने भारत का डंका पूरे विश्व में बजाया। जरुरत पड़ने पर भी वो विश्व की महा शक्तियों को भी आंख दिखाने में पीछे नहीं हटती थी। आज के ही दिन उनके निजी गॉर्ड ने गोलियों की बौछार कर भारत माता की महान बेटी को हमसे छीन लिया। इंदिरा जी ने भारत की एकता - अखंडता को हमेशा मजबूत करने का काम किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश कछवाहा ने सरदार पटेल को अखंड भारत के शिल्पी बताते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी में सरदार पटेल ने उल्लेखनीय भूमिका निभाने के बाद रियासतों में बटे भारत देश को एक सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया। उन्होंने अखंड भारत के सपने को साकार किया। वो देश के पहले उप प्रधान मंत्री व गृह मंत्री थे। उनके द्वारा किये गए कार्य आज भी लोगों को प्रेरित करते है।
आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्मदिवस पर पूरे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अध्यक्ष एड, राकेश तिवारी के साथ बिझिया चौराहा पहुंचकर सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें याद किया गया।
No comments:
Post a Comment