BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधायक चौधरी ने क्षेत्र में विधायक निधि से दी विभिन्न सौगातें... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 9, 2021

विधायक चौधरी ने क्षेत्र में विधायक निधि से दी विभिन्न सौगातें...


रेवांचल टाईम्स -  विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने शुक्रवार एवं शनिवार को चौरई एवं चाँद तहसील के कई ग्रामों में विभिन्न विकासकार्यों की सौगात दी है। जिसमें शुक्रवार को ग्राम थावरी में विधायक निधि से बनने वाले चबूतरे, फर्शीकरण कार्य एवम कालमंच का भूमिपूजन किया गया साथ ही ग्राम के महिला रामायण मंडल को एक साउंड सिस्टम का सेट भी विधायक श्री चौधरी द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच ईश्वर सिंह चौधरी, गोविंद सिंह चौधरी , रामनारायण शर्मा, शिवकुमार शर्मा , संतोष सिंह चौधरी, सुरेश सिंह चौधरी, शरद शर्मा , अस्मित सिंह चौधरी, रामकुमार शर्मा,सतीश शर्मा, गजमोहन शर्मा, मनीष शर्मा, पीयूष शर्मा, हरिओम शर्मा , अंकुश शर्मा, अनिल शर्मा, मोनू शर्मा, विजय भारद्वाज, सचिव सुरेंद्र वर्मा एवम ग्रामवासी मुख्य रूप से मौजूद थे।



चाँद क्षेत्र में विधायक निधि से 3 टैंकरों का किया वितरण।


शनिवार को विधायक चौधरी सुजीत सिंह ने अपनी विधायक निधि से  चांद ब्लॉक के ग्राम पंचायत बतरी एवं ग्राम बारी तथा ग्राम पंचायत गुमगांव दावाझिर में पेयजल की समस्या के समाधान हेतू 3 टैंकर वितरित किये। इस मौके पर  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, लेखराम पटेल, मेघराज पटेल, संतोष पटेल, दिलीप दीक्षित, राजेश (मुन्ना) पटेल, कैलाश मेंहदोले, दौलत वर्मा, पृथ्वीराज पटेल,अनुपम रघुवंशी, अवधलाल वर्मा, भूरा वर्मा, संदीप वर्मा सहित इन ग्रामों के ग्रामीण व कांग्रेसजन उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने इन ग्रामों से आये ग्रामीणों की समस्या को सुनकर उन्हें हल कराने का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment