BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डायबिटीज हो या मामूली खांसी, काली मिर्च है सबका इलाज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 18, 2021

डायबिटीज हो या मामूली खांसी, काली मिर्च है सबका इलाज



आमतौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाली काली मिर्ची (Black Pepper) एक ऐसा गरम मसाला है जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि इसमें कई सारे स्वस्थ सम्बंधित गुण भी होते हैं. सर्दी-खासी से कैंसर तक के बचाव में काली मिर्ची एक अच्छा उपाय होती हैं. तो चलिए जानते है काली मिर्ची का सेवन करने से क्या लाभ मिल सकते हैं.

सूजन कम करती है

सूजन की समस्या का कारण ऑर्थराइटिस, डायबिटीज, कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती है. काली मिर्च में पिपेरीन कंपाउंड पाया जाता है, जो सूजन से लड़ने में बेहद असरदार होता है. यह शरीर की कोशिकाओं में सूजन बनने से रोकता है.

सर्दी-खांसी से राहत

काली मिर्च के औषधि गुण सर्दी-खांसी पर असरदार होते है. इसमें पाइपरिन नामक कंपाउंड होता है, जो सर्दी-खांसी की समस्या से छुटकारा दिला सकते है. साथ ही यह गले में खराश की समस्या का भी समाधान करने का काम कर सकता है.

अल्जाइमर का उपचार

स्टडी में पाया गया है कि पिपेरीन ब्रेन फंक्शन को सुचारू रूप से चलाने में भी मददगार है. अध्ययन के मुताबिक काली मिर्च अल्जाइमर और पर्किंसन की बीमारी से भी बचाने में मदद करती है.

डाइजेशन के लिए

खाने में काली मिर्च का उपयोग करने से पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है. काली मिर्च में पाया जाने वाला पाइपरिन अग्न्याशय यानी पेट के पाचन एंजाइमों को उत्तेजित कर पाचन क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है.




शुगर को कंट्रोल करती है

काली मिर्च ब्लड शुगर इंसुलिन को नियंत्रित करती है, साथ ही मेटाबोलिज्म में सुधार भी करती है. खाने में काली मिर्ची लेने से शुगर की बीमारी से बचा जा सकता है.

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करती है

एक स्टडी के मुताबिक काली मिर्च में पाए जाने वाले कंपाउड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को तेजी से कम करती है.

मोटापा कंट्रोल करती है

काली मिर्च का नियमित इस्तेमाल करने से भूख कम लगती है, इसलिए यह मोटापे पर कंट्रोल करने के लिए भी फायदेमंद है.

कैंसर से बचाव

कैंसर जैसी बड़ी समस्या से बचने में काली मिर्च (Black Pepper) मदद कर सकती है. इसमें एंटी-कैंसर गतिविधि पाई जाती है. इस गुण के कारण काली मिर्च शरीर में कैंसर को पनपने से रोक सकती है. इसके अलावा, इसमें मौजूद पाइपरिन की वजह से यह कीमोथेरेपी दवाई की तरह ही काम कर सकता है.

No comments:

Post a Comment