रेवांचल टाइम्स - लांजी के ग्राम सिरेगांव में फूड प्वाइजनिंग की घटना में 50 से अधिक ग्रामीणों की तबीयत खराब होने के मामले में कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट एवं पुलिस थाना लांजी द्वारा ग्राम सिरे गांव जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की एवं घटना की जानकारी प्राप्त की ग्रामीणों के अनुसार 15 अक्टूबर को कुमारी खुर्द निवासी नंदकिशोर समरीते के पानी पुरी खाने से लोगों को उल्टी दस्त एवं पेट संबंधित परेशानी के चलते उपचार हेतु स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला चिकित्सालय तक जाना पड़ा था मौके पर कुमारी खुर्द पहुंचकर विक्रेता घर परिसर की तलाशी लेने पर पानी पुरी बनाने के कच्चे खाद्य पदार्थ जैसे फूलकी मसालों के खुले पैकेट अमचूर एवं खाद्य पदार्थ निर्माण के बर्तन पाए गए अस्वच्छता से पानी पुरी एवं उसका पानी बनाने एवं लोगों की स्वास्थ्य से खिलवाड़ के आरोप में नंदकिशोर समरीते के विरुद्ध लांजी थाना में एफआईआर दर्ज की गई एवं फुलकी का नमूना जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है मौके पर खाद्य विक्रय का लाइसेंस भी नहीं पाया गया अतः विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विक्रेता पर न्यायालयीन कार्यवाही की जा रही है
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे
No comments:
Post a Comment