भोपाल: मध्य प्रदेश में (MP Weather) मौसम बदल रहा है. प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश (Rain in MP)हो रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही आंधी-तूफान की चेतावनी दी है. राजधानी भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद और शहडोल के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है.इसके साथ ही बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और बड़वानी में भी इनका असर दिख सकता है.सोमवार सुबह तक ऐसा मौसम बने रहने की संभावना है.
बता दें राज्य में मौसम ने करवट ले ली है. दोपहर में धूप के साथ ही रातें सर्द होने लगी है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक आ गया है, जिससे सर्दियों के मौसम का आगमन का अंदाजा लगाया जा सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश तट के आसपास सक्रिय है. इस वेदर सिस्टम के कारण ही मध्य प्रदेश (MP Weather) में भी मौसम बदल रहा है. फिलहाल प्रदेश में आसमान साफ है और दिन में धूप निकल रही है, लेकिन उत्तरी हवाएं रात में सिहरन बढ़ा रही हैं. न्यूनतम तापमान गिरने लगा है.
No comments:
Post a Comment