BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 20, 2021

हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व...




रेवांचल टाइम्स .. जिले से लेकर नगर और गाँव गाँव तक मनाई गई ईद जशन ईद मिलादुन्नबी की मौके पर कमेटी के अध्यक्ष जब्बार खान की अध्यक्षता व नौजवान कमेटी द्वारा मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे विकासखंड महेंदवानी मुख्यालय मैं मस्जिद से रैली निकाली गई नगर भ्रमण के दौरान रैली का जगह-जगह स्वागत भी किया गया नगर भ्रमण करते हुए रैली पुनः मस्जिद पहुंची जहां दुरुद फातिहा का एहतमाम किया गया रैली के दौरान हिंदू समाज के लोगों द्वारा दुर्गा मंच में सल्फर हार में जोरदार स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में राम गोपाल साहू धनीराम साहू ईश्वरी साहू मुकेश कुमार बलराम बद्री साहू भागवत साहू ज्ञान दास भोला दास वीरेंद्र साहू कार्यक्रम में सभी का सहयोग रहा एवं हुजूर साहब की आमद में सुन्नत वल जमात मेंहदवानी के लोग बड़ी धूम धाम से हुजूर साहब का जन्मदिन मनाया गया जिसमें बच्चे बूढ़े और नौजवान शरीक  हुए, और रैली निकालकर मधुर अंदाज में नात शरीफ और हुजूर साहब की शान में नारा लगाया गय हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक दिखा और साथ ही साथ एक दूसरे को बधाइयां भी दिया गया।

No comments:

Post a Comment