नई दिल्ली: कोरोना आने के बाद से पूरी दुनिया का ट्रैवल एक्सपीरिएंस काफी बदल गया है. ट्रेन यात्रियों को काफी बदलाव देखने पड़े क्योंकि सुरक्षा कारणों से IRCTC ने ट्रेन में कंबल देना बंद कर दिए थे. लेकिन सर्दियां आने से एक बार फिर कंबलों की मांग काफी बढ़ गई है. लेकिन अभी तक रेलवे ने ट्रेनों में कंबलों को देना शुरू नहीं किया है. हालांकि यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रेलवे एक बार फिर से कंबलों को उपलब्ध करवाने की तैयारी में है.
यात्रियों को देने पड़ेंगे कुछ पैसे
इस बीच कुछ रेल मंडल ट्रेनों में ऑन बोर्ड ऑन डिमांड डिस्पोजेबल ट्रैवल बेडरोल किट की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं. हालांकि यह पहले की तरह फ्री नहीं होगी. इसके लिए यात्रियों को 300 रुपये देने होंगे.
95% ट्रेनों का संचालन हुआ शुरू
कोरोना की रफ्तार थमने के बाद रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई रूटों पर ट्रेनों तो फिर से शुरू कर दी हैं. एक आंकड़े से समझा जाए तो देश में 95% ट्रेनें फिर से चलने लगी हैं. इनमें 90% से ज्यादा सीटों की बुकिंग भी हो रही हैं. लेकिन पहले की तरह AC कोचों में मिलने वाले बेडरोल (कंबल) की सुविधा अभी भी शुरू नहीं की गई है. सामान्य कोचों में सफर करने वाले यात्री अपने बिस्तर और चादर घर से लेकर जाते हैं तो वहीं AC कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन पर डिस्पोजेबल ट्रेवल बेडरोल की सुविधा शुरू की गई है.
कैसी होगी डिस्पोजेबल ट्रेवल बेडरोल किट?
300 रुपये वाली किट में यात्रियों को नॉन वोवन ब्लैंकेट (Nonwoven Blanket), नॉन वोवन बेडशीट (Nonwoven Badsheet), नॉन वोवन पिलो (Nonwoven Pillow), पिलोकवर, डिस्पोजेबल बैग, टूथपेस्ट, टूथब्रश, हेयर ऑयल, कंघी, सैनिटाइजर सैशे, पेपरसोप और टिश्यू पेपर मिलेंगे. इसके अलावा रेलवे ने एक और किट ऑफर की है जिसकी कीमत 150 रुपये है, उसमें यात्रियों को केवल 1 कंबल मिलेगा. वहीं तीसरी, मॉर्निंग किट है और जिसकी कीमत मात्र 30 रुपये रखी गई है, उसमें यात्रियों को टूथपेस्ट, टूथब्रश, हेयर ऑयल, कंघी, सैनिटाइजर सैशे, पेपर सोप और टिश्यू पेपर मिलेंगे.
No comments:
Post a Comment