रेवांचल टाइम्स - कहने को तो प्रशासन बड़े-बड़े वादे करती है और वक्त आने पर अपने ही वाणी से कहे गए शब्दों पर विराम लगा लेती है। लेकिन जहां आज भी खेल गतिविधियों को बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के तमाम प्रयास है। परंतु संसाधन के अभाव में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा बा हुनर नहीं दिखा पा रहे। कुछ ऐसा ही मामला जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजनिया का है जहां सालों साल पहले बनाए गए खेल मैदान बदहाल हो चुका था। फिर अंजनिया के अलावा आसपास के खिलाड़ी वा जनता ग्राम पंचायत को ज्ञापन सौपी।
काफी समय से उठ रही नया खेल मैदान बनाए जाने को लेकर शासन द्वारा बिछिया विधायक माननीय नारायण सिंह पट्टा द्वारा विधायक निधि से 22 -12- 2016 के अंतर्गत प्रदत अधिकार का प्रयोग करते हुए अनुविभागीय अधिकारी मंडला द्वारा प्रस्तुत संकलन के आधार पर मैदान की स्वीकृत मिली। जिसका टेंडर तकनीकी स्वीकृति कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिक सेवा मंडला द्वारा दिनांक 4 -1- 2019- मैं लागत की राशि एक करोड़ 5 लाख मैं हुआ है। करीब 3 साल बीत जाने के बाद भी स्टेडियम खेल मैदान का निर्माण आज दिनांक तक नहीं हो पाया है। भले ही अंजनिया की आबादी 12, हजार हो गई है लेकिन यहां खेल में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए सुविधायुक्त खेल मैदान नहीं है। जबकि खेल मैदान के लिए यहां क़े युवा काफी समय से आवाज उठा रहे हैं। वही सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। परंतु उसके बावजूद भी अभी तक खेल मैदान का निर्माण विकसित नहीं हो सका है। युवाओं एवं आम जनता का कहना है कि आखिर कब तक आदिवासी बाहुल्य जिला के क्षे
त्र में जिम्मेदार अधिकारी अपने ध्यान को इस तरफ केंद्रित नहीं कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment