BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
की जांच एवं प्रमाण पत्र के लिए शिविर प्रातः 10 बजे से जिला चिकित्सालय में आयोजित होगा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 29, 2021

की जांच एवं प्रमाण पत्र के लिए शिविर प्रातः 10 बजे से जिला चिकित्सालय में आयोजित होगा

मण्डला 29 अक्टूबर 2021


उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ
0 कीर्ति नांदुरकर, पीजीएमओ (ईएनटी) सिविल अस्पताल लखनादौन को माह में दो दिवस जिला चिकित्सालय मण्डला में मेडिकल बोर्ड की सेवाएं देने हेतु आदेशित किया गया है। उक्त आदेश के परिप्रेक्ष्य में डॉ. कीर्ति नांदुरकर व्दारा 30 अक्टूबर 2021 को जिला चिकित्सालय मण्डला में मेडिकल बोर्ड में सेवाएं देने हेतु अपनी सहमति दी गई है। उन्होंने बताया कि श्रवणबाधित ऐसे दिव्यांगजन जिनके प्रमाणपत्र का नवीनीकरण या जिनके नए प्रमाण पत्र बनाना है, वे 30 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10 बजे समस्त आवश्यक दस्तावेज यथा - आधार कार्ड, समग्र आईडी, तीन फोटो, पुराना दिव्यांगता सबंधी प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जनरेट कराएं। प्रमाण पत्र के प्रारूप की प्रति पत्र के साथ संलग्न कर प्रेषित की जा रही है, जिसमें अग्रिम प्रविष्टियाँ पूर्व से दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर लिया जाये जिससे आसानी से प्रमाण पत्र जारी हो सके।

No comments:

Post a Comment