BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कैमरे में कैद लाइव मौत, दर्दनाक हादसा : 3 दोस्त में से 1 की चली गई जान.....पढ़े पूरी खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 17, 2021

कैमरे में कैद लाइव मौत, दर्दनाक हादसा : 3 दोस्त में से 1 की चली गई जान.....पढ़े पूरी खबर



हुगली: पश्च‍िम बंगाल के हुगली ज‍िले से एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है जहां तीन दोस्त म‍िलकर सोशल साइट के ल‍िए वीड‍ियो बना रहे थे लेक‍िन ट्रेन की चपेट में आने से उनमें से एक की दर्दनाक मौत हो गई. 14 साल के नाबाल‍िग क‍िशोर की मौत का वीड‍ियो कैमरे में कैद हो गया. यह घटना हुगली के भद्रेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप की है जहां पर दुर्गा पूजा की खुशी और जोश में तीन किशोर रेलवे लाइन के किनारे टिकटॉक जैसी अन्य सोशल मीडिया साइट के लिए खुद के वीडियो बना रहे थे. दुर्गा पूजा की महा दशमी के दिन यह सभी तीनों दोस्त नए नए कपड़े पहने थे.तीनों दोस्त मृतक धीरज पाटिल (14) , दीपू मंडल (18) , आकाश पांडे (19) वीडियो बनाने में इतने मशगूल थे कि वहां से गुजर रही लोकल ट्रेन के हॉर्न तक उन्हें सुनाई नहीं द‍िए. भद्रेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप से लोकल ट्रेन जब प्लेटफार्म नंबर 3 के पास से जब गुजर रही थी, तभी ट्रेन के धक्के से किशोर धीरज पाटिल की दर्दनाक मौत हो गई जबकि इस घटना में उसके दो अन्य दोस्त दीपू मंडल और आकाश पांडे क‍िस्मत से बच गए. घटना की खबर मिलते ही सीमा पुलिस जीआरपी के गोपाल गांगुली के नेतृत्व में जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल से उठाकर क‍िशोर की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले गए. रेलवे पुलिस के गहन पूछताछ के बाद उनके दोस्तों के मोबाइल फोन में शूट किए गए वीडियो सामने आए तो पुलिस वालों के होश उड़ गए. इस वीडियो में एक दर्दनाक मौत की तस्वीर कैद थी.
रेलवे पुलिस के तरफ से जागरूकता के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन मदहोशी में मस्त इन युवाओं के जैसे कानों तक जूं तक नहीं रेंगती और जिसका खामियाजा उन्हें अपनी जान को गवां कर उठाना पड़ता है. किशोरावस्था में सोशल मीडिया साइट की चमक-दमक से भ्रमित होकर यह किशोर अपनी जान तक की भी परवाह नहीं करते हुए स्टंटबाजी के शौक में रेलवे लाइन के किनारे वीडियो शूट करने से भी नहीं हिचक‍िचाते. किशोर धीरज पाटिल के मौत के बाद उसके घर और इलाके में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है.


No comments:

Post a Comment