रेवांचल टाईम्स - अंजनिया के पास ग्राम मेढ़ाताल स्कूल के सामने एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मारी और उसे रौदते हुए निकल गया।
वही जानकारी के अनुसार भुआ बिछिया थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे तीस में एक अज्ञात वाहन ने महिला के सिर के ऊपर से गाड़ी चढ़ा दी जिससे महिला का सिर पिस गया और मौके में महिला की मौत हो गई जानकारी के अनुसार यह घटना रात की हो सकती है जब सुबह सुबह लोगो ने देखा कि एक महिला जिसका सिर ही नही केवल धड़ है जिसकी मौत हो चुकी है तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके में अंजनिया और भुआ बिछिया पुलिस पहुँच कर उस महिला की जानकारी ली जा रही है कि महिला किस ग्राम की रहने वाली है। ख़बर लिखने तक महिला का नाम पता कि पुष्टि नही हो पाई।
No comments:
Post a Comment