BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बासी रोटी खाने के हैं गजब के फायदे, फेंकने से पहले जरूर सोचें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 17, 2021

बासी रोटी खाने के हैं गजब के फायदे, फेंकने से पहले जरूर सोचें



दुनिया भर में 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे (World Food Day) मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य लोगों को भूखमरी और लगातार हो रही खाने की बर्बादी को लेकर जागरूक करना है। ज्यादातर घरों में रोटी की बहुत बर्बादी होती है। रात में अगर सब्जी बचती है तो उसे गर्म कर खाया जा सकता है, लेकिन कई लोग रात की रोटी नहीं खाते है और फेंक देते है, लेकिन क्या आप जानते हैं बासी रोटी खाने से कई फायदे होते हैं। आज विश्व खाद्य दिवस के मौके पर हम आपको बासी रोटी खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप फूड्स को लेकर जागरूक हों और खाने की बर्बादी करने से बचें।

1- शुगर को करती है कंट्रोल

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बासी रोटी का सेवन करना डायबिटिज पेशेंट्स के लिए अच्छा होता है। इससे शुगर का लेवल को कम किया जा सकता है। रोटी को आप दूध में भिगोकर खा सकते हैं। खाने से पहले 10 मिनट तक रोटी को दूध में भिगोकर रखें।

2- हाई ब्लड प्रेशर को कर सकती है कंट्रोल

कुछ न्यूट्रिशनिस्ट दावा करते हैं कि बासी रोटी का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को भी कम किया जा सकता है। हालांकि इस बात की पुष्टि किसी भी रिसर्च में नहीं की गई है। इसलिए आप इस बारे में डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

3- गैस और कब्ज की समस्या से मिल सकती है राहत

रात में रखी हुई रोटी खाने से आपकी पेट संबंधित कई परेशानियां दूर हो सकती है। अगर आप सुबह के समय बासी रोटी खाते हैं तो इसे गैस. एसिडिटी और कब्ज की समस्या को कम किया जा सकता है।

कितने घंटों के अंदर खा सकते हैं बासी रोटी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोटी में नमी नहीं होती है, इसलिए वह जल्दी खराब नहीं होती है। इसलिए रोटी को 15 घंटे तक खाया जा सकता है और इसे खाने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।

No comments:

Post a Comment