29 अक्टूबर 2021
जिला मुख्यालय के पुलिस लाईन में
आदिवासी जननायक बिरसामुंडा की स्मृति में राज्यसभा सांसद कप 29 एवं 30 अक्टूबर तक 2 दिवसीय महिला प्रो-कबड्डी
लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 10 महिला कबड्डी टीम भाग ले रही है। राज्यसभा सांसद
संपतिया उईके एवं कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन स्थल
पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता आयोजक समिति
ने राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके एवं कलेक्टर श्रीमती सिंह का स्वागत किया। इसके
पश्चात् अतिथियों ने कबड्डी मैच का लुत्फ भी उठाया। मुख्य अतिथियों ने मैच समापन
के पश्चात् दोनों ही टीमों की महिला खिलाड़ियों से परिचय लिया एवं उन्हें
शुभकामनाएँ दी। मुख्य अतिथियों ने मैच रेफरी एवं आयोजक समिति के सदस्यों से भी
परिचय प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान
करना है तथा उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहयोग करना है।
No comments:
Post a Comment