मण्डला 29 अक्टूबर 2021
अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के
अनुसार कोविड-19 महामारी
के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में सम्पूर्ण प्रदेश में शासकीय कार्यालयों के कार्य
दिवस सप्ताह में 5
दिवस (सोमवार से शुक्रवार) किये जाकर उक्त आदेश 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील है होने निर्देश प्राप्त हुये हैं। उन्होंने कहा है कि उक्त
निर्देश के परिपालन में सभी विभाग प्रमुख अपने-अपने कार्यालय एवं विभाग में
कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों
को निर्देशित करें कि वे प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होना एवं सायं 6 बजे कार्यालय से प्रस्थान करना सुनिश्चित करेंगे।
अपर कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय पर
अनुपस्थित पाये जाने वाले शासकीय सेवकों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की
जाएगी।
No comments:
Post a Comment