BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दुष्कर्म पीड़िता 10 बर्षीय ब्राह्मण बालिका को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम तसिलदार को सौपा ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 30, 2021

दुष्कर्म पीड़िता 10 बर्षीय ब्राह्मण बालिका को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम तसिलदार को सौपा ज्ञापन...



रेवांचल टाईम्स - विगत दिनों ग्राम हिरनखेड़ी निवासी अनिल पाठक की 10 बर्षीय  पुत्री के साथ ग्राम हिरन खेड़ी  निवासी 50 बर्षीय शिक्षक प्रेम सिंह दांगी ने दुष्कर्म कर शिक्षक जगत को कलंकित कर मानव जाति को भी शर्मसार किया है।

 10 बर्षीय बालिका का 15 दिनों से एम्स अस्पताल में ईलाज चल रहा है और बालिका जीवन मृत्यु से संघर्ष रही है । इस घटना से सारे समाज मे रोष व्याप्त है ।

   उक्त घटना को लेकर सर्व ब्राह्मण परिषद बैरासिया विश्वहिंदू परिषद बजरंगदल एवं हिन्दुउत्सव समिति बैरसिया ने शुक्रवार को फांसी सजा की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम एस डी एम की अनुपस्तिथि में नायव तहसीलदार आदित्य जंगेला को ज्ञापन सौप कर मांग की है कि इस प्रकरण को फस्ट्रेक कोर्ट में लाकर अपराधी को शीघ्र अति शीघ्र फांसी की सजा देते हुए ।अपराधी प्रेम सिंह दांगी की समस्त चल अचल संपत्ति को जप्त कर नीलम किया जाए ।

  नीलामी से प्राप्त राशि पीड़ित बालिका के पुनर्वास पर खर्च की जाए एवं पीड़िता के परिवार को आर्थिक मुआवजा दिया जाए। और पीड़ित बालिका के जीवन उत्थान में सहयोग कर समुचित न्याय दिलाया जाए।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment