BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घोटी घुसमारा में खिला मुठवा अतिक्रमण को लेकर ग्राम सभा का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 30, 2021

घोटी घुसमारा में खिला मुठवा अतिक्रमण को लेकर ग्राम सभा का आयोजन

 





रेवाचल टाइम्स -  जिले की लांजी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन घोटी घुसमारा के सामने पुस्तान - पुस्ती, पीढ़ी- दर पीढ़ी, से आखर खिलवा मुठवा है। लेकिन उक्त स्थान पर ग्राम के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर तथा टीन के छप्पर बनाकर अतिक्रमण किया गया है। जिसकी शिकायत ग्रामवासियों के द्वारा विगत वर्षों से कलेक्टर जनसुनवाई के अलावा तहसील कार्यालय में अनेक बार की जा चुकी थी। वही मामला मिडिया में आने के बाद तहसीलदार लांजी ने ग्रामीणों की शिकायत और मिडिया में प्रसारित खबर के मुताबिक पटवारी एव राजस्व निरीक्षक द्वारा जमीन का नाप किऐ जाने के आदेश दिए गए। जिस पर राजस्व निरीक्षक भानेगांव रविन्द्र सोमनकर, पटवारी सौरभ श्रीवास्तव अपने दल‌ बल के साथ पंचायत घोटी घुसमारा पहुंचकर ग्रामीणों की उपस्थिति में शिकायत स्थल का नाप लिया गया। जिसमें पाया गया कि खिलवा मुठवा के पास बनी बाउंड्री वॉल और टीन शेड शासकीय भूमि पर बने हैं। स्थल पंचनामा की कार्यवाही की गई। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों ने पंचायत में विशेष ग्रामसभा के आयोजन हेतु बात रखी जिस पर पंचायत ने दिनांक 29 अक्टूबर को प्रात 9 बजे से ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के लगभग सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



खिला मुठवा अतिक्रमण को हटवाने रहा गरमागरम माहौल


 ग्राम सभा में ग्राम की सांस्कृतिक सामाजिक एवं धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर को सामंजस्यता के साथ स्थाई बनीं रहना चाहिए, जिस हेतु ग्रामहित में एकता के परिचायक बनकर खिला मुठवा की जगह को खुली कर देना चाहिए, इस विषय पर घंटों तक चर्चा चली किंतु परिणाम शुन्य निकला, वहीं अतिक्रमणकारियों ने 1 दिन का समय लिया है जिस पर भी ग्रामीणों ने सहमति जताई है, किंतु यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ग्रामीण कलेक्टर आफिस का दरवाजा खटखटाने की बात कर रहे हैं। वही तहसीलदार के द्वारा दिए गए जांच के आदेश पश्चात जांच में अतिक्रमण पाया गया किंतु कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में ग्रामीण कलेक्टर के पास जाकर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगा सकते हैं।


इन 10 विषयों पर प्रस्ताव पारित, भेजा जाएगा उच्च अधिकारियों के पास


आयोजित ग्राम सभा में पहला प्रस्ताव खिला मुठवा के अतिक्रमण को हटाने तथा वंहा पर 30 डिसमिल जमीन सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए स्विकृत किया जाना चाहिए। वहीं दूसरे प्रस्ताव में खसरा नंबर 165 के संबंध में जिसमें सरकारी अभिलेख में शासकीय भूमि दर्ज है जिसे प्रचलित आबादी घोषित किया जाए। तीसरे प्रस्ताव में घुसमारा टोला के देवी मंदिर परिसर में किए अतिक्रमण को हटाने, चौथे प्रस्ताव में सार्वजनिक सभामंचो पर किए गए अतिक्रमण को हटाने, पांचवें प्रस्ताव में गोण्डी तालाब में किए गए अतिक्रमण को हटाने, छटवे प्रस्ताव में ग्राम की समस्त घास भुमी पर किए गए अतिक्रमण को हटाने, सातवें प्रस्ताव में डा बाबा साहेब आंबेडकर चौक से हनुमान मंदिर तक रास्ता सुरक्षित कर उसे निर्माण करने, आठवें प्रस्ताव में मुख्य मार्ग से नहर तक अतिक्रमण हटाने,नवमें प्रस्ताव में स्कुल के लिए दान की गई भुमी पर किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा अंतिम और दसवां प्रस्ताव जिसमें गौठान समतलीकरण हेतु मद प्रदान किए जाने हेतु प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस दौरान ग्राम प्रधान रमेश मुरकुटे , जीआरएस गणेश अगासे, महेंद्र ढोक पुर्व सरपंच, गुलाबचंद खोबरागड़े, भुपेश कटरे, दुर्योधन बिसेन, इठोबा हनोते, इश्वर आसटकर, रामदास हनोते, प्रेमलाल मुरकुटे, रामलाल अगासे, सेवकराम मुरकुटे, होलीराम धारणे, श्रावण अगासे, विजय कटरे, तुमेश नेवारे, हिरालाल नेवारे, ग्राम के वार्ड मेंबर्स तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।


रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment