BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगाँव में कला उत्सव 2021 का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 14, 2021

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगाँव में कला उत्सव 2021 का आयोजन




रेवांचल टाइम्स  - सिंगारपुर विकासखंड मोहगाँव  अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय मोहगाँव में विकासखंड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। जो 13 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को शासन के निर्देशानुसार कला उत्सव 2021 का आयोजन किया गया जिसमें निम्न विधाओं पर कार्यक्रम आयोजित की गई। नृत्य कला स्थानीय स्तर पर, नृत्य कला फिल्मी रिकॉर्ड पर, चित्रकला, रंगोली, निबंध सहित अन्य विधाओं का छात्र छात्राओं के द्वारा  प्रस्तुति की गई। सभी कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विधाओं का चयन किया गया। सभी चयनित विधाओं को आगामी 18 अक्टूबर 2021 को जिला स्तर कला उत्सव 2021 पर प्रस्तुत की जावेगी। इस कार्यक्रम में उपस्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगाँव एवं शासकीय हाई स्कूल उमरडीह के समस्त छात्र-छात्राएं कला उत्सव में भाग लिये।

जिसमें नृत्य कला एकल में प्रथम प्रीति साहू, सामूहिक नृत्य कला में सुहाग ग्रुप प्रथम, रितु ग्रुप द्वितीय, सुलोचना ग्रुप तृतीय, वही एकल गीत में प्रथम दिलेश मार्को, सामूहिक गीत में निक्षनाज ग्रुप द्वितीय, चित्रकला में प्रथम पुष्पेंद्र धुर्वे, द्वितीय धनीराम साहू, तृतीय स्नेहिल मरावी, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम तेजस्वी तेकाम, द्वितीय कौशिक झारिया, तृतीय संतोषी पूषाम और संयोगिता यादव, रंगोली में प्रथम सानिया नंदा, द्वितीय अभिलाषा साहू, तृतीय प्रीति धार्वे, साज सज्जा में प्रथम सुमित यादव और जितेंद्र मार्को, द्वितीय रागनी विश्वकर्मा और मधुलता परते का चयन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मार्गदर्शक शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य नारायण भवेदी, कार्यक्रम अधिकारी वाय. के. मिश्रा, एसएस मरावी, जय श्री कछवाहा, मीनाक्षी दुबे, शांति तिलगाम, राजेश गोल्हानी, पुसिया मरावी, सविता भांढे सरिता धुर्वे  रामवती परते  कीर्ति नंदा, पुष्पा मरकाम, किरण मसराम, अनिल दुबे, लक्ष्मी नंदा, रामकुमार साहू, भारत सिंह मरावी, अघनू सिंह धुर्वे, रेहान राज मोमिन, विंध्यवासिनी साहू, दुर्गेश नंदिनी यादव, दिव्या मरकाम, पुष्प लता झारिया, जितेंद्र झारिया सहित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment