BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आर्यन खान को फिर नहीं मिली जमानत , 20 अक्टूबर को होगा फैसला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 14, 2021

आर्यन खान को फिर नहीं मिली जमानत , 20 अक्टूबर को होगा फैसला



मुंबई क्रूज ड्रग्स केस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट से आज बड़ा झटका लगा है. इस मामले में गिरफ्तार आर्यन खान को कोर्ट ने जमानत नहीं दी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अब अगले 20 अक्टूबर तक जेल में ही वक्त गुजारना होगा. बता दें कि आज मुंबई की सेशंस कोर्ट में मुंबई क्रूज ड्रग्स केस मामले में गिरफ्तार आर्यन खान की जमानत याचिका कर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. गौरलतब है कि इस मामले के आरोपियों को एनसीबी ने दो अक्टूबर को हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. बता दें कि इस समय मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को रखा गया है.

आपको बता दें आज एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कोर्ट में याचिका दायर कर आर्यन खान की जमानत का विरोध किया था. हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ता के याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट में याचिकाकर्ता ने ये कहते हुए अर्जी डाली थी कि आर्यन खान स्टार किड है और उसकी जमानत याचिका को बहुत अहमियत दी जा रही है. इसके साथ ही याचिकाकर्ता मने कोर्ट के समझ अपनी याचिका में दावा किया है कि आर्यन पर जो आरोप हैं उससे समाज पर गलत असर पड़ेगा.

गौरतलब है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एक क्रूज से गिरफ्तार किया गया था. वहां रेव पार्टी चल रही थी. एनबीसी ने कल ही कोर्ट में दलील देते हुए कहा था कि अब तक हमने 20 लोगों को गिरफ्तार किया है, और उनमें से 4 ड्रग पेडलर हैं. उनमें से एक के पास कमर्शियल ड्रग मात्रा मिली थी. आचित और शिवराज ड्रग तस्कर थे. इसका कारण मैं ये बता रहा हूँ क्योंकि साजिश के मामले में यह जरुरी नहीं है कि सभी अभियुक्तों के पास कमर्शियल मात्रा पाई जाए या थोड़ी कमर्शियल मात्रा पाई जाए या कुछ नहीं मिले. अगर धारा 29 एनडीपीएस अधिनियम लागू होता है तो वहां साजिश है.

No comments:

Post a Comment