BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP मौसम: बैतूल, रतलाम समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 28, 2021

MP मौसम: बैतूल, रतलाम समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी



भोपाल, मध्यप्रदेश। वातावरण में लगातार हो रही नमी की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश हो रही है, इसी दौरान मौसम विभाग ने फिर मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मध्‍य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग द्वारा सामने आई जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के बैतूल, रतलाम, झाबुआ, बुरहानपुर, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी और धार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं इंदौर, उज्जैन और होशंगाबाद संभाग में कही-कही बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार -

भोपाल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया- राजधानी का मौसम आशिंक रूप से मेघमय रहेगा। इस दौरान शहर में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

बताते चले कि बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान आगे बढ़कर अवदाब के क्षेत्र में तब्दील हो गया है, वर्तमान में यह सिस्टम तेलंगाना के पास बना है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ भी इंदौर से होकर गुजर रहा है। उधर बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस वेदर सिस्टम के बुधवार से आगे बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार-

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल व इंदौर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, जबलपुर व सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर व भोपाल, रीवा, शहडोल समेत कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है।

No comments:

Post a Comment