Breaking

revanchal times new

दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान, लगा होता है सोना



नई दिल्ली: दुबई की लाइफ स्टाइल (Dubai Lifestyle) के बारे में तो आपने कई बार सुना ही होगा. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) भी यहीं मौजूद है. सिर्फ बुर्ज खलीफा दुबई में इकलौती ऐसी चीज नहीं है जो सुर्खियां बंटोरती है. दुबई में कई ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में जानकर हम और आप जैसे लोग हैरान रह जाते हैं. आज हम बात करने जा रहे हैं दुबई की एक खास आइसक्रीम (Dubai Ice Cream) की.

हम आपको दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आइसक्रीम का नाम ब्लैक डायमंड (Black Diamond Ice Cream) है. यह आइसक्रीम दुबई के स्कूपी कैफे में 2015 में लॉन्च की गई थी. एक खबर के मुताबिक ब्लैड डायमंड आइस्क्रीम के ऊपर 23 कैरेट का सोना लगा होता है. साथ ही इसके अंदर मैडगास्कर वनीला आइसक्रीम मौजूद होती है.

इसके अलावा ईरान का केसर और ब्लैक ट्रफ़ल भी इस आइसक्रीम को और शानदार बनाते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक इस आइसक्रीम की क़ीमत 60 हज़ार रुपये के क़रीब है.

एक्‍ट्रेस और ट्रैवल व्लॉगर शेनाज ट्रेजरी ने ही में दुबई की यात्रा के दौरान इस आइसक्रीम के बारे में बताया था. एक्ट्रेस ने आइसक्रीम को खाते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्‍शन में लिखा, 'ऐसा क्या है जिसे पैसे से नहीं ख़रीदा जा सकता? एक आइसक्रीम के लिए 60,000 रुपये! दुबई में सोना खा रही हूं. यह दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम है. इस टेस्‍टी आइसक्रीम को खाना बेहद दिलचस्प रहा. और हां, उन्होंने यह मुझे फ्री में दी थी.'

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new