BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP मौसम अपडेट: शहडोल, जबलपुर समेत कई जिलों में बिजली गिरने और बौछारें पड़ने की संभावना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 3, 2021

MP मौसम अपडेट: शहडोल, जबलपुर समेत कई जिलों में बिजली गिरने और बौछारें पड़ने की संभावना



भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी में रोजाना मौसम बदल रहा है, धूप-छांव के बीच आकाश में बादल मंडराते रहे है जिसके चलते बारिश के आसार भी बने है। इस बीच मौसम विभाग (Weather Department) ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बौछारें पड़ने की संभावना है।

बता दें कि मानसून के कमजोर होते ही मध्यप्रदेश में तेज बारिश फिर थम सी गई है, अभी भी कहीं-कहीं रिमझिम बारिश हो रही है, मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश भर में 3 दिन तक रिमझिम का दौर रहेगा वही उमस और धूप-छांव के साथ अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, जबलपुर और होशंगाबाद समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

आज मौसम का पूर्वानुमान

प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शहडोल, जबलपुर,भोपाल,ग्वालियर संभागों के जिलों में तथा इंदौर, रतलाम जिलों में आगामी 24 घंटों में गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने की संभावना है। इन स्थानों पर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि सौराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात के कारण अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। इस वजह से मध्यप्रदेश में बौछारें पड़ रही हैं। यह सिलसिला अभी दो दिन तक बना रह सकता है। उधर बंगाल की खाड़ी में सिस्टम तैयार हो रहा है, यह 5 सितंबर को बनेगा। इससे 6 सितंबर से भोपाल समेत प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश होगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान इन जिलों में दर्ज की गई वर्षा-

पिछले 24 घंटों के दौरान खरगोन में 7.2, सागर में सात, बैतूतू में 6.2, पचमढ़ी में तीन, सतना में 1.8, जबलपुर में 1.6, भोपाल (शहर) में 1.1 मिलीमीटर बारिश हुई। खजुराहो, रतलाम और शाजापुरपु में बूंदाबांदी हुई। वही शुक्रवार सुबह मप्र में कुल 729.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य (791.0 मिमी.) की तुलना में 8 % कम है।



No comments:

Post a Comment