रेवांचल टाइम्स - सिंगारपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहमति से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव की ब्लाक कार्यकारणी घोषित की गई जिसमें ब्लॉक के हर गाँव कस्बे में कांग्रेस संगठन की मजबूती के कार्य करेंगे, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम कार्यसमिति बैठक एवं नवनियुक्त जिला व ब्लाक पदाधिकारियों का सम्मान समारोह गुरुवार को जिला मुख्यालय मंडला के सत्कार सेलिब्रेशन हॉल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सीपी मित्तल के मुख्य अतिथि व जबलपुर विधायक व जिला मंडला कांग्रेस प्रभारी विनय सक्सेना, डिण्डौरी जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी कदीर सोनी, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री व डिण्डौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, विशिष्ट अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रारंभ कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला व ब्लाक पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव कार्यकारणी का गठन गत दिनों हुआ था, जिसका अनुमोदन जिला कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक व सम्मान समारोह में किया गया। मोहगाँव ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी में अध्यक्ष नफीस मलिक, मोहगाँव मंडलम अध्यक्ष हसीब खान, मूनू मंडलम अध्यक्ष मानिक परते, सिंगारपुर मंडलम अध्यक्ष प्रकाश पदम, चाबी मंडलम अध्यक्ष इकबाल खान का नाम चयनित की गई, वही कार्यकारिणी संगठन का चयन भी की गई जिसमें उपाध्यक्ष पद 7, महामंत्री पद 7, सचिव पद 6, कोषाध्यक्ष पद 1, प्रवक्ता पद 3, संगठन मंत्री 11, मीडिया प्रभारी 4, कार्यालय प्रभारी 2 एवं विशेष आमंत्रित कार्यकारणी सदस्यों में विधायक डॉ अशोक मर्सकोले सहित पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्तागणों को शामिल किया गया है। गठन के दौरान ब्लाक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनकी नियुक्ति से सभी कांग्रेसियों नें हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
Friday, September 3, 2021
मोहगाँव ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारणी घोषित
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment