BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला नेशनल हाईवे 30 के बिनेका तिराहे में हुआ भयावह हादसा...देखें वीडियो... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 3, 2021

मंडला नेशनल हाईवे 30 के बिनेका तिराहे में हुआ भयावह हादसा...देखें वीडियो...





रेवांचल टाईम्स - मंडला नेशनल हाइवे 30 में ट्राला चालक ने पीछे से ऑटो को इतनी जोरदार मारी टक्कर, जो कि आटो अंजनिया से किसी तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर वापिस लौट रहे थे वही बिनेका वायपास में 6:30 बजे किसी महिला को छोड़ने के लिए किनारे में खड़ा किया ही था कि पीछे से आ रहे ट्राला ने इतनी जोर दार टक्कर मारी कि ऑटो लगभग  10 फिट ऊपर से उछलते हुए एक खेत में जा गिरा जिससे पानी भरा हुआ था, आटो में लगभग  10 से  12  लोग सवार थे, टक्कर इतनी जोरदार थीं कि 1  की मौके पर ही मौत हो गई  जो कि बिनेका निवासी बताई गई है , वहीं जानकारी के अनुसार जिला हॉस्पिटल पहुचते ही इलाज के दौरान 3  लोगों की भी मौत हो गई जिसमें एक 8 वर्षिय बालक शामिल है तथा 2 महिला एक बालक सेमरखपा  के बताया जा रहे है , वहीं ग्रामीण वासियों ने आक्रोश व्याप्त करते हुए नेशनल हाइवे 30  में चक्का जाम कर दिया , 

        पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइस देने की कोशिश करते रहे लेकिन ग्रामीण जनों ने उनकी एक ना सुनि ओर रोड़ जाम लगातार जारी रखा , वही कॉंग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिंह परिहार भी घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाइस दी साथ ही ग्रामीणों की मांगों को सुना,

        साथ ही भाजपा के सांसद प्रतिनिधि जय दत्त झा भी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मांगों को सुनकर ओर उन्हें पूरा करने की बात कही ,साथ ही सभी बाइपास तिराहे में सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम करवाने की बात कही, ग्रामीणों ने भी सुरक्षित इंतजाम की मांगों के साथ ही ओभर ब्रिज की भी मांग की है, वही पुलिस प्रशासन को आवेदन पत्र देकर बड़े अधिकारियों के द्वारा पूर्ण सुरक्षा के इंतजाम की मांग की है।

No comments:

Post a Comment