BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP Weather: तेज बारिश का दौर शुरू, इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 30, 2021

MP Weather: तेज बारिश का दौर शुरू, इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी



भोपाल, मध्यप्रदेश। एक बार फिर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि, भोपाल में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर से गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में 1 घंटे से तेज बारिश हो रही है।

बारिश का दौर लगातार जारी :

नमी के कारण देश-प्रदेश में जोरदार बारिश का माहौल देखा जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर लगातार जारी है, मौसम विभाग ने मौजूदा मौसम को देखते हुए अलग-अलग जिलों के लिए ताजा अपडेट भी दे दिया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तीन वेदर सिस्टम के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी आ रही है, जिसके चलते गुरुवार-शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन, रीवा, सागर, शहडोल, भोपाल, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके अलावा 10 संभागों में बिजली गिरने से चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अरब सागर के पास बने सिस्टम से इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसी तरह झारखंड के पास बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र से पूर्वी मप्र के रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में बारिश होने के आसार हैं। तीन वेदर सिस्टम के कारण वर्तमान में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने का सिलसिला बना हुआ है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार-

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार- पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा, जबलपुर, सागर, होशंगाबाद, भोपाल और उज्जैन, उमरिया, ग्वालियर, धार, डिंडोरी, नौगांव, बिछिया, खजुराहो, ग्यारसपुर रामा, निवाली, बड़वानी, बड़ौदा, गंधवानी, मऊ, नरवर, कटनी सारंगपुर, छतरपुर में बारिश हुई है।

No comments:

Post a Comment