BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चालक परिचालक परिवहन सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा हुई संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 30, 2021

चालक परिचालक परिवहन सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा हुई संपन्न

 

आय व्यय का दिया बेवरा, आगामी कार्य योजना हुई तैयार

रेवांचल टाईम्स–बुधवार को चालक परिचालक परिवहन सहकारी समिति मर्यादित सिवनी की वार्षिक आमसभा अपने निर्धारित समय पर छिंदवाड़ा रोड गंगानगर में डेहरिया मेहरा समाज मंगल भवन में  वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक श्रीमती शिवानी ताराम के संरक्षण में आयोजित की गई।

            जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीनदयाल डेहरिया के द्वारा की गई ।समिति में सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किए गए ।अंकेक्षण की नियुक्ति की गई। गत वर्ष के किए गए परिवहन कार्यों का आय-व्यय का ब्यौरा दिया गया एवं आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों से होने वाले समिति के लाभांश के बारे में सभी सदस्यों को जानकारी दी गई । सभी सदस्यों को समिति के द्वारा किए जाने वाले कार्य एवं सहकारिता के बारे में समिति के सदस्य राजेश डेहरिया के द्वारा अवगत कराया गया समिति के सभी सदस्यों को आय-व्यय का ब्यौरा पढ़ कर सुनाया गया ।20 -21 के दौरान किए गए कार्य का अनुमोदन करवाया गया बैठक में उपाध्यक्ष राजकुमार बघेल एवं घनश्याम बिसेन सोसाइटी प्रतिनिधि श्रीमती रत्ना डेहरिया  समिति के संचालक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित हुए जिसमें राहुल दीक्षित, अंबिका विश्वकर्मा, शिव गोविंद डहेरिया ,राजकुमार विश्वकर्मा ,संतोष  तुमन्ने ,संतोष बघेल ,हेमंत ठाकुर, पूजा विश्वकर्मा ,विजेता ठाकुर ,नवीन सदस्य सुरेंद्र गोल्हानी ,लोकमान्य सिंह राजपूत, हफीज खान, इरफान पटेल, रोहिणी भारद्वाज, नीरज यादव, धीरेंद्र ठाकुर,अब्दुल हफीज खान,एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।



विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment