रेवांचल टाईम्स–सांगेश कुमार भाटी ( सांगाराम ) संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरुकता संगठन ने डॉ मनोज कुमार बात्री को संगठन के राष्ट्रीय महा मंत्री पद पर नियुक्त किया।
इस अवसर पर संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेश कुमार भाटी ( सांगाराम ) ने बताया कि डॉ वात्री की समाज के प्रति सेवा भावना व देशभक्ति , राष्ट्र के प्रति वफादारी व सच्ची निष्ठा को देखते हुए आपको उपरोक्त पद पर नियुक्त किया जाता है साथ ही आपसे अपेक्षा की जाती है कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार , शोषण , भय , आतंकवाद , मानवाधिकार हनन एवं पर्यावरण सम्बंधी जैसी समस्याओं पर कड़ी नजर रखेंगे तथा शासन - प्रसाशन को घटनाओं से अवगत कराते हुए पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने में सहायता करेंगे और जनसमस्या निवारण संस्था के राष्ट्रीय कार्यालय को अवगत कराते रहेंगे ।
यदि आप राष्ट्र विरोधी , समाज विरोधी व संगठन विरोधी कार्यों में लिप्त पाए जाते है तो जांचोपरान्त यह नियुक्ति पत्र तत्काल प्रभाव से अमान्य समझा जायेगा और साथ ही साथ अपराध की श्रेणी के अनुसार न्यायोचित कार्यवाही भी की जायेगी । यह नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद यदि आपके द्वारा राष्ट्र , समाज व संगठन के हित में सराहनीय कार्य किये जाते है और कोई शिकायत नहीं आती है तो समय - समय पर आपको प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया जाएगा व पदोउन्नत भी किया जायेगा ।
संगठन के उद्देश की चर्चा विस्तार से की गई इस बैठक में न्यायिक मानवाधिकार परिषद के मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बघेेल,जिला सिवनी अध्यक्ष डा सुनील राव एंव प्रमुख्य जिला कार्यकारी सदस्य आनंदी चक्रवर्ती न्यायिक मानवाधिकार परिषद सिवनी ने भी अपने विचार रखे ,डा मनोज बात्री ने संगठन का विस्तार हेतु सभी पदाधिकारीयो से चर्चा की एवं कहा की किसी भी समय संगठन के कार्य से मुझे फोन पर संपर्क कर सकते है । इस बैठक मे जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू , जिला सचिव डा राकेश डेहरिया , ब्लाक अध्यक्ष रजनीश , ब्लाक उपाध्यक्ष सनोडिया केदारपुर डा राय सहाब ,दारासिंग एवं समस्त पदधिकारीयो द्वारा स्वगीर्य डा सुरेश कटरे पूर्व संभाग अध्यक्षक को श्रृद्धाजली अर्पित कर संगठन को मजबूत बनाने की शपत ली ।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment