BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पत्नी के प्रेमी ने ले ली पति की जान, अवैध संबंधों के फेर में दोस्त को शराब के साथ पिलाया जहर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 30, 2021

पत्नी के प्रेमी ने ले ली पति की जान, अवैध संबंधों के फेर में दोस्त को शराब के साथ पिलाया जहर



रायपुर। पत्नी के प्रेमी ने पति की जान ले ली है। मामला रायपुर शहर से लगे मंदिर हसौद इलाके का है। यहां एक शख्स ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। कत्ल की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है। आरोपी का मृतक की पत्नी से अवैध संबंध था। दोनों के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि साथ पाने के लिए दोस्त की ही हत्या कर दी। आरोपी ने बुधवार की रात इस घटना को अंजाम दिया। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हत्या में पत्नी की भी कोई भूमिका थी या नहीं। बहरहाल मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बुधवार की रात मंदिर हसौद पुलिस को चंदखुरी के कोल्हान नाले के पास एक लाश पड़ी होने की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि जिस व्यक्ति की लाश मिली है उसका नाम द्रोण सेन है। 32 साल का द्रोण चंदखुरी बस्ती का रहने वाला था, यहीं एक सेलून चलाता था। रात में ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि जहां लाश मिली उस इलाके में द्रोण को गांव के ही पुनीत धीवर के साथ देखा गया था। दोनों एक साथ शराब पीने गए थे। यह पता चलते ही पुलिस ने पुनीत की तलाश की तो पुनीत चंदखुरी बस्ती में ही एक घर में छुपा हुआ मिल गया। पुलिसिया पूछताछ में उसने अपने दोस्त के कत्ल करने की बात बताई।

दोस्त की पत्नी को भगा ले जाने का था प्लान

पिछले 8 महीने से द्रोण सेन की पत्नी और पुनीत धीवर के बीच संबंध हो गए थे। जब द्रोण अपने सैलून में जाता तो पीछे से पुनीत उसकी पत्नी से मिला करता था। कुछ महीने पहले यह बात गांव वालों को भी पता चल गई। बात द्रोण तक पहुंची तो उसका पुनीत के साथ झगड़ा भी हुआ था। पुनीत ने द्रोण को रास्ते से हटाकर उसकी पत्नी के साथ भागने का प्लान बनाया था। पुनीत गांव में ही दूसरों के खेतों में मजदूरी करता था। उसने पुलिस को बताया कि वो

प्रेमिका को पाने के लिए द्रोण को मारना चाहता था। इसी वजह से वारदात की रात शराब पीने के लिए उसने द्रोण को राजी कर लिया। दोनो कोल्हान नाला के पास बैठकर पी रहे थे। इसी दौरान पुनीत ने कीटनाशक द्रोण की शराब में मिला दी। शराब पीते ही कुछ ही देर में द्रोण की मौत हो गई और मौके से पुनीत फरार हो गया था। अब आरोपी पुलिस के शिकंजे में है।

No comments:

Post a Comment