रेवांचल टाईम्स–अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंकुर मेश्राम ने असंचयी प्रभाव से चार पटवारियों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए हैं। कृषकों द्वारा बोई गई फसल के स्थान पर अन्य फसल की ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने की लापरवाही को लेकर पटवारी हल्का न 38 बंडोल पटवारी कु. अंजू चौधरी,पटवारी हल्का न 04 बंडोल के. के. उपाध्याय,पटवारी हल्का न 102 सिवनी श्रीमती बबिता भलावी तथा पटवारी हल्का न 115 नितेश तिवारी की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश किये गये हैं।
पटवारियों की लापरवाही की एक शिकायत कल ही हुकुमचंद सनोडिया द्वारा कलेक्टर कार्यालय में दिए गए अपने आवेदन में बताई गई है , हुकुमचंद सनोडिया द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया है की कृषकों द्वारा बोई गई फसल के स्थान पर पटवारी द्वारा अन्य फसल को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया है।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment