रेवांचल टाइम्स - कल दिनांक 2 ऑक्टोबर को निःशुल्क कैंसर कैम्प और 2 और 3 ऑक्टोबर 2021 को अनुवांशिक बीमारी सिकल सेल कैम्प का आयोजन योगीराज हॉस्पिटल में किया जा रहा है सुबह के 9:00बजे से शाम 6 बजे तक होगा, 2 दिवसीय सिकल सेल एनीमिया के निःशुल्क कैम्प में CSIR सिकल एनीमिया मिशन वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषदभारत सरकार के वैज्ञानिक एवं चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ शेखर मांडे, डॉ विजय नंदिकोरी ,डॉ आर पी सिंह, डॉ गिरिराज रतन चांडक,डॉ प्रदीप पात्रा ,डॉ प्रदीप सिहारे जी की उपस्थिति में आयोजन है ।
2 तारीख़ को निःशुल्क कैंसर कैम्प हैजिसमें बालको मेडिकल सेंटर रायपुर से डॉ अनुराग श्रीवास्तवडॉ नीलेश जैन डॉ गौरव गुप्ता, डॉ नेहा जायसवालजी उपस्थिति में होगा, स्क्रीनिंग के अलावा हर स्तर पर इलाज़ का प्रयास होगा,
सिकल सेल अनुवांशिक बीमारी और निदान के साथ कैंसर पर कल शाम 7 से 9 बजे तक सेमिनार व्यख्यान रखा गया है डॉ के लिए कार्यशाला आयोजित किया गया है जिसमें उक्त बीमारी से संबंधित जानकारी जिले के सभी चिकित्सकों को दी जायेगी, आप आमंत्रित है ।
सिकल सेल के मरीजों के लिए कैम्प आयोजन जिसमें उनको चिन्हित कर इलाज़ और दवा फ्री में दी जायेगी,आवश्यकता होने पर उनका बोनमैरो ट्रांसप्लांट के लिए मध्यप्रदेश सरकार के माध्यम से सुविधाएं दी जा सकती है, अतः आपके माध्यम से अपील की हर स्तर से मरीजों को लाभान्वित किया जा सके ।
मंडला के सभी सम्मानीय जनप्रतिनिधियों सम्मानित पत्रकार बंधुओं और समाजसेवी बंधुओं से निवेदन है कि इस कैम्प में पहुंचने का कष्ट करें। और जिले में तमाम लोगों तक यह जानकारी पहुंचाने की कृपा करें। ताकि अधिक से अधिक लोगो तक इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ मिल सकें।
- स्थान-- योगीराज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर डिंडोरी रोड खैरी मंडला
-आयोजक-- कार्यकारी मुख्य न्यासी-- सत्यनारायण खंडेलवाल --डॉ अशोक मर्सकोले विधायक निवास


No comments:
Post a Comment